किरण खेर के 69वां जन्मदिन पर पति अनुपम खेर ने दिया प्यार भरा मैसेज

एक्ट्रेस और सांसद किरण खेर आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहीं हैं। किरण खेर ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है और यहाँ तक की उनके फैंस और चाहने वाले आज भी उन्हें पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। किरण का आज जन्मदिन है और इस खास दिन पर उनके पति अनुपम खेर ने उन्हें बहुत ही खास तरह से विश किया है।

अनुपम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किरण के साथ अपनी कुछ पिक्चर्स शेयर की है और साथ ही प्यार भरा मैसेज लिखा। अनुपम ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे डीयर किरण।। भगवान आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे, और साथ ही आपको दुनिया की सारी खुशियाँ दे। आप जो भी हो, उसके लिए पूरी दुनिया के लोग आपसे प्यार करते हैं।" आगे अनुपम ने लिखा, "आप हॉनेस्ट, फेयर, सिंसियर और स्पष्टवादी हैं। आप जीवन की हर स्थिति का सामना अद्भुत आंतरिक शक्ति के साथ करते हैं! स्वस्थ और सुरक्षित रहें। हमेशा प्यार और प्रार्थना।" अनुपम के इस पोस्ट पर कमेंट कर सभी किरण को बधाइयाँ दे रहे हैं, और उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। बता दे कि किरण खेर ने साल 1985 में अनुपम खेर से शादी की थी। ये दोनों की ही दूसरी शादी थी। अनुपम खेर ने पहली शादी मधुमालती से की थी। वहीं, किरण खेर ने गौतम से पहली शादी की थी। अनुपम और किरण दोनों ही अपनी-अपनी शादी से खुश नहीं थे, और थिएटर के दौरान एक-दूसरे से मिलते जुलते दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। अनुपम और किरण 35 साल से भी ज्यादा समय से साथ में हैं। यह भी पढ़े- भारत में कोरोना के 10 लाख से कम एक्टिव केस टाइगर और कृष्णा श्रॉफ संग दिशा पाटनी ने मनाया अपना 28वां जन्मदिन

अन्य समाचार