Sushant Singh Rajput की पुण्यतिथि पर एक्टर के मुंबई वाले घर पहुंचे फैंस, कैंडल जलाकर किया याद

स्वीटी गौर - एक्टर सुशांत सिंह राजूपत (Sushant Singh Rajput) अपने करोड़ों चाहने वालों के दिल में आज भी धड़क रहे हैं। 14 जून को सुशांत की पहली पुण्यतिथ‍ि है। सुशांत के निधन के एक साल बाद भी उनके चाहनेवालों के लिए ये यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है कि वो अब हमारे बीच नहीं रहे। सुशांत के निधन के बाद से ही उनकी फैमली और फैंस सच सामने आने का इंतज़ार कर रहे हैं। एक्टर के केस की जांच सीबीआई पिछले एक साल से कर रही है। लेकिन अभी तक किसी भी फैसले पर नहीं पहुंच पाई है।

ऐसे में आज सुशांत की पहली पुण्यतिथ‍ि पर उनके फैंस उनके मुंबई वाले घर पर पहुंचे हैं, अपने फेवरेट एक्टर को श्रद्धांजली देने। श्रद्धांजली देने के साथ-साथ सुशांत के फैंस ने उनके लिए इंसाफ की मांग भी की है। फैंस ने सुशांत के घर के बाहर मोमबत्तियां जलाई और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। फूलों से सजी दिवंगत एक्टर की फोटोफ्रेम भी उनके घर के बाहर देखी गई। उनके फैंस ने 'जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत' के बैनर भी फहराए।
इसके अलावा, SSR के फैंस ने भी दिवंगत एक्टर को सोशल मीडिया पर अपने इमोशनल पोस्ट के जरिए भी याद किया है। SSRians (सुशांत के फैंस) ने सुशांत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की बाढ़ ला दी है। जिसमें से सबसे ज्यादा लोगों ने एक्टर के लिए इंसाफ की मांग की है।
टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से अपना करियर शुरू करने वाले सुशांत ने बॉलीवुड में भी अच्छी पहचान बनाई। महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक में उन्होंने जबरदस्त काम किया और वो भी बहुत पसंद की गई। केदार नाथ, काई पो चे, शुद्ध देसी रोमांस और राब्ता जैसी फिल्में भी एवरेज हिट रहीं। वहीं साल 2019 में आई छिछोरे उनके फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। उन्होंने कई अवार्ड भी अपने नाम किए थे।

अन्य समाचार