Akshara Singh ने Pawan Singh पर लगाया गंभीर आरोप, बोली 'वो मेरे साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करना...'

Akshara Singh exposes Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने कलाकार पवन सिंह अक्सर अपने सुपरहिट गानों के चलते खबरों में बने रहते हैं। पवन सिंह का सालों पुराना गाना लालीपॉप लागेलू अभी तक लोगों के बीच खूब सुना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि पवन सिंह का यह गाना विदेशों के क्लबों में भी बजता है। पवन सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे महंगे स्टार हैं, जिनकी फिल्में सिनेमाघरों में लाखों की कमाई करती हैं।

पवन सिंह को चाहने वाले फैंस इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि वो निजी जीवन में कितने गुस्सैल इंसान हैं। अदाकारा अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के गुस्से की आग को झेला है। एक समय था जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती थी लेकिन पवन सिंह की शादी ने इस जोड़ी को तोड़ दिया।
ऐसा बताया जाता है कि पवन सिंह जिस समय अक्षरा सिंह के साथ रोमांटिक रिश्ता शेयर कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने अचानक शादी करने का फैसला ले लिया। इस फैसले ने अक्षरा सिंह को चौंकाकर रख दिया। शादी के बाद अक्षरा को लगा कि यह रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो गया है लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पवन सिंह चाहते थे कि शादी के बावजूद अक्षरा उनके साथ ही रहे।
देखें अक्षरा का चौंकाने वाला इंटरव्यू:
अदाकारा अक्षरा सिंह को यह मंजूर नहीं था और उन्होंने इससे इनकार कर दिया। अक्षरा सिंह के मुंह से न सुनना पवन सिंह को पसंद नहीं आया और दोनों में दुश्मनी शुरू हो गई। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि पवन शादी शादी करने के बाद भी उन पर साथ रहने का दवाब डालते थे और धमकी देते थे कि अगर उन्हें भोजपुरी फिल्मों में काम करना है तो उनकी बात माननी ही होगी।
हालांकि अक्षरा सिंह ने बिना डरे अपना रास्ता खुद बनाया और दर्शकों के दिलों पर राज किया। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह से अलग होने के बाद कई फिल्मों में काम किया और अपने सुपरहिट गाने भी लेकर आई। इन गानों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया। अक्षरा के अनुसार पवन सिंह उनके गानों की सफलता से भी जलने लगे थे।

अन्य समाचार