Pearl V Puri Bail: बच्ची से रेप के मामले में एक्टर पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, 11 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर

मुंबई, 15 जून: टेलीविजन अभिनेता पर्ल वी पुरी को नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले में जमानत दे दी गई है। नागिन फेम एक्टर पर्ल वी पुरी को 04 जून 2021 को वालिव पुलिस (वसई) ने पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। मंगलवार (15 जून) की सुनवाई के बाद पर्ल वी पुरी को बेल मिल गई है। पर्ल वी पुरी के वकील राजीव सावंत ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी है। पर्ल वी पुरी 11 दिन बाद जेल से बाहर आने वाले हैं।

पर्ल वी पुरी के वकील राजीव सावंत ने07 जून को जमानत के लिए आवेदन किया था और सुनवाई टाल दी गई थी। पहले उन्हें जमानत नहीं मिली थी। पर्ल को जिस कथित घटना के लिए गिरफ्तार किया गया था, वह 2019 में उनके टेलीविजन शो बेपनाह प्यार की शूटिंग के दौरान हुई थी। पीड़िता बच्ची एक टीवी एक्ट्रेस की बेटी है, जो पर्ल की को-स्टार थीं। बच्ची की उम्र 2019 में घटना के वक्त 5 साल थी।
source: oneindia.com

अन्य समाचार