वरुण धवन के घर आया नन्हा मेहमान, एक्टर ने शेयर किया प्यारा वीडियो

एक्टर वरुण धवन सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। वरुण फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने एक प्यारा-सा वीडियो शेयर किया है, दरअसल एक्टर के घर एक नन्हा मेहमान आया है। वरुण ने फैंस को उससे परिचित कराया है।

मुंबई. एक्टर वरुण धवन सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। वरुण फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने एक प्यारा-सा वीडियो शेयर किया है, दरअसल एक्टर के घर एक नन्हा मेहमान आया है। वरुण ने फैंस को उससे परिचित कराया है।
वीडियो में वरुण जमीन पर लेटे हुए हैं। एक्टर नन्हे पप्पी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। पप्पी एक्टर के साथ खेल रहा है। वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने लिखा- 'फादरहुड, अभी भी मैं मेरे लड़के का नाम नहीं रख पाया हूं, कृपया मेरी मदद करें।' वरुण का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है।
View this post on Instagram A post shared by VarunDhawan (@varundvn)
A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

अन्य समाचार