लोजपा कार्यकर्ताओं ने बागी सांसदों का फूंका पुतला

अरवल: सांसद पशुपति कुमार पारस को लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी •िालाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन के नेतृत्व में विरोध एवं पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ता प्रखंड परिसर से प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 110 से होते हुए एनएच 139 स्थित भगत सिंह चौक पहुंचा। यहां पर सांसद पशुपति कुमार पारस, प्रिस राज, चंदन सिंह,वीणा देवी, महबूब अली कैसर का पुतला दहन किया गया। नेताओं ने चिराग पासवान के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। पुतला दहन के उपरांत •िालाध्यक्ष ने कहा कि देश नेता, कार्यकर्ता एवं आम जनमानस राष्ट्रीय अध्यक्ष-सह-सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में आस्था और विश्वास रखते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वर्चुअल मीटिग कर सर्वसम्मति से निर्णय लेकर लोजपा के सभी बागी सांसदों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस मौके पर रमेश रजक, शिव कुमार पासवान, सिकन्दर पासवान, नरेश पासवान ,महावीर पासवान, श्याम भगत, रविचन्द्र लोक, संजय कुमार, अशोक कुमार, दिलकेश्वर राय, राजेश्वर पासवान, चंदेश्वर पासवान, रमुना पासवान, अरविद कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता सहित दर्जनों लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार