जदयू की नई प्रदेश कमेटी में पूर्व विधायक रणविजय बने उपाध्यक्ष

जदयू की नई प्रदेश कमेटी में जिले के मात्र पांच पार्टी नेताओं को इंट्री मिली है। प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा बनाई गई नई टीम में गोह के पूर्व विधायक प्रो. रणविजय सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व विधायक की पहचान पार्टी में कद्दावर नेता के रुप में है। वे औरंगाबाद के अलावा मगध के टेकारी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की कमान संभाले रहते हैं। पूर्व विधायक के अलावा जिले के अन्य कोई नेता को प्रदेश उपाध्यक्ष का पद नहीं मिला है।

प्रदेश महासचिव के पद पर एकमात्र पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बनाए गए हैं। जिला पार्षद कृष्ण कुमार उर्फ नन्हकू पांडेय, अशोक मेहता एवं नीशा सिंह को प्रदेश सचिव बनाया गया है। राज्य कमेटी की कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता के पद पर इस जिले से कोई भी नेताओं की इंट्री नहीं हुई है। हालांकि नई कमेटी की राज्य कार्यकारिणी की सूची जारी नहीं हुआ है। पूर्व विधायक ने बताया कि नई कमेटी में 29 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। 60 को महासचिव, 114 को सचिव एक को कोषाध्यक्ष एवं सात नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। नई कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गोह के पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एवं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को बधाई दी है। धर्मेंद्र सिंह को बधाई देने वालों में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जियाउल मुस्तफा खान, किसान प्रकोष्ठ के संयोजक पूर्व मुखिया नागेंद्र सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह चंद्रवंशी, अतिपिछड़ा जिला प्रभारी मोहम्मद तसलीम, देव प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष रामानुज सिंह, प्रदेश जदयू मीडिया संवाद प्रभारी सुनील सहाय, अतिपिछड़ा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार लहरी एवं मोहम्मद रुस्तम, कैसर जी, अतिपिछड़ा के जिला प्रवक्ता मोहम्मद अली, समीर, नंदन, प्रखंड उपाध्यक्ष लाल मोहन एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार