बसंतपुर ब्रेकिंग न्यूज़ - पूर्व प्रखंड प्रमुख के ज्वैलरी दुकान पे गोलीबारी, एक व्यक्ति को गोली लगी, हालात गंभीर।

16 Jul, 2021 08:38 PM | Saroj Kumar 3127

बिहार के सीवान जिले के बसन्तपुर थाने के अन्तर्गत आने वाले बसन्तपुर बाज़ार मे आज शाम 06:30 बजे के करीब एक ज्वैलरी दुकान पर अज्ञात अपराधियो ने अन्धाधुंध फायरिंग किया जिसमे मूँगा लाल नामक व्यक्ति को गोली लग गयी। गोली लगने वाले व्यक्ति मूँगा लाल साह की हालात गम्भीर बतायी जा रही है और उन्हे स्थानिये चिकित्सको के द्वारा पटना रेफर कर दिया गया है।


स्थानिये लोगो से बात करने पर जानकारी मिली की - जिस ज्वैलरी दुकान पर फायरिंग हुई है वो दुकान बसन्तपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख रेणू देवी की है। अपराधियो द्वारा 9 राउंड गोलिया चलाया जिसमे से दो गोली मूँगा लाल साह को लगा है।


गोली चलाने वाले अपराधी तत्वो की पहचान अभी नही हुआ है, स्थानिये पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

अन्य समाचार