ब‍िहार के मुजफ्फरपुर में प्रेमिका के सामने प्रेमी का मर्डर, गांव में तरह-तरह की चर्चा

मुजफ्फरपुर, जासं। जिले के कांटी थाना क्षेत्र के रेपुरा रामपुर साह के एक युवक की प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियातन पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। मगर सभी घर से फरार हो गए है।

बताया गया कि सौरभ का सोनबरसा गांव की एक लड़की से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार देर रात लड़की से मिलने को लड़का उसके घर गया था। इसी क्रम में युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया गया था। इसके बाद लड़की के घरवालों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। उसे इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि वह अचेत हो गया। गंभीर स्थिति में उसे ब्रहमपुरा के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद सभी आरोपित वहां से भाग निकले। जानकारी मिलने के बाद कांटी थाने की पुलिस अस्पताल पहुंचकर जांच की। स्वजनों से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया। सूत्रों का कहना है क‍ि यह सारी घटना युवती के सामने घटी। दोनों के बीच काफी पुराना संबंध था। हमेसा एक दूसरे से म‍िलते जुलते रहते थे, लेक‍िन युवती के घर जाकर म‍िलना उसके घर वालों को अच्‍छा नहीं लगा और इतनी बड़ी घटना के अंजाम दे बैंठे। बता दें कि सोनबरसा गांव की एक लड़की से सौरभ का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर लड़की के घरवाले परेशान थे। चर्चा है कि उसे साजिशन बुलाकर हत्या की गई है। उसके प्रावइेट व नाजूक अंगों पर गंभीर चोट लगी है। इसके कारण मौत की बात बताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

अन्य समाचार