Bihar Crime: बंदी की मौत के बाद जहानाबाद में पुलिस-पब्लिक भिड़ंत, महिला हवलदार की गई जान

जहानाबाद, जागरण संवाददाता। बिहार के जहानाबाद जिले में जहानाबाद-अरवल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 110 पर परसबिगहा थाना क्षेत्र के नेहालपुर के समीप सड़क जाम कर रहे लोगों ने शनिवार को एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। उग्र भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस को वहां से भागना पड़ा। इस क्रम में भीड़ में फंसी एक महिला हवलदार पर रोड़े-पत्‍थर चलाने लगे। भागने के दौरान किसी वाहन से कुचलकर हवलदार की मौत हो गई। उग्र लोगों ने पुलिस की गाड़ी को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त कर दिया। टना से सनसनी फैल गई है। इलाके को छावनी में तब्‍दील कर दिया गया है। महिला हवलदार खगड़‍िया जिले की रहने वाली थीं।

बंदी की मौत के बाद लोग कर रहे थे सड़क जाम
बताया जाता है कि परस बीघा थाना के सरसा निवासी गोविंद मांझी को शराब मामले में पुलिस ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उसे औरंगाबाद जिले के दाउदनगर उपकारा में रखा गया था। वहां देर रात उसकी मौत हो गई। बताया गया कि गुरुवार को वह बीमार पड़ा और अनुमण्डल अस्पताल दाउदनगर में उसका इलाज शुरू हुआ था। शुक्रवार को सब कुछ ठीक रहा लेकिन रात 12:30 बजे उसकी तबीयत अचानक खराब हुई। लगभग 1:30 रात में उसकी मौत हो गई। अनुमंडलीय अस्पताल में उसकी मौत के बाद वहां से शव लेकर लौटे लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
भीड़ के तेवर देख जान बचाकर भागी पुलिस
जाम की सूचना मिलते पर नगर थाने के साथ-साथ परसविगहा और शकूराबाद थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस कर्मी लोगों को समझाने बुझाने में जुटी थी। लेकिन ग्र भीड़ ने पत्थरबाजी करना शुरु कर दिया। बड़ी संख्या में भीड़ को अनियंत्रित रूख को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझी। लेकिन हवलदार शांति देवी (57) भीड़ के बीच फंस गई। दानवीय रूप धारण कर चुकी भीड़ महिला पुलिस कर्मी पर हमला बोल दिया। किसी तरह उनसे जान बचाकर भागने के क्रम में किसी वाहन की चपेट में आने से शां‍ति देवी की मौत हो गई। सूचना पर कई थानों की पु‍लिस पहुंची। इसके बाद उपद्र‍वियों को खदेड़ दिया।
एसडीपीओ एके पांडेय ने बताया कि उग्र भीड़ ने ईंट-पत्‍थर के साथ हथियारों से हमला कर दिया। उनलोगों ने फा‍यरिंग भी की। बचाव में पुलिस को भी हवाई फायरिंग करनी पड़ी। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उनका इलाज कराया जा रहा है। दोषियों की पहचान की जा रही है।
से पुलिस की भि‍ड़ंत हो गई। इस घटना में सड़क जाम कर रहे लोगों ने एक महिला हवलदार की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई है। मृतका हवलदार की पहचान शांति देवी के रूप में की गई है।

अन्य समाचार