पीएम मोदी के कार्यकाल में नई ऊंचाई पर भारत की विदेश नीति : शिवनारायण

रोहतास: भाजपा केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा शनिवार को ई चितन सत्र पांच में भारत की विदेश नीति व उसकी उपलब्धियां विषय पर आयोजित हुई। मुख्य वक्ता सह संगठन महामंत्री शिवनारायण थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत की विदेश नीति नई ऊंचाई पर है। पीएम के विदेश दौरा से कई देशों से प्रगाढ़ संबंध स्थापित कर अंतरिक्ष क्षेत्र, वैज्ञानिक शोध, चिकित्सा क्षेत्र जिसमें कोविड महामारी में दवा, वैक्सीन एवं कई तरह की सहायता का आदान-प्रदान, आर्थिक व रक्षा सामग्री में ऐतिहासिक उपलब्धि, आतंकवाद पर नियंत्रण तथा चीन और पाकिस्तान जैसे देशों को उचित सबक देने का काम भी किया गया है।

जिला प्रभारी जितेंद्र पांडेय ने कहा कि गत चार शनिवार से कार्यकर्ताओं के बौद्धिक विकास के लिए चितन सत्र आयोजित हो रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं को इसका लाभ उठाना चाहिए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी व संचालन आइटी सेल के संयोजक अभिषेक सिंह ने किया। वर्चुअल चितन शिविर में प्रदेश मंत्री अजय यादव, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, पूर्व मंत्री बृज किशोर विद, कैमूर जिला प्रभारी राधा मोहन पांडेय, जिलाध्यक्ष कैमूर मनोज जायसवाल, पूर्व विधायक निरंजन राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. विकास कुमार सिंह, रंजन तिवारी, दीपक तांती पटवा, बलिराम मिश्र, ब्रजेश तिवारी, जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, विजय सिंह, अरुण पांडेय, डा. शरतचंद संतोष, विवेक सिंह, हरेंद्र चंद्रवंशी, अशोक साह, मंगला नंद पाठक, प्रकाश गोस्वामी, संजय तिवारी, परमहंस सिंह, प्रिस राज, सत्यनारायण पासवान, आरती गुप्ता, अभिषेक सिंह, पंकज सिंह, सुधीर चंद्रवंशी, अरुण चौबे, रामायण पासवान, सरताज हुसैन, प्रभाकर तिवारी, डा. नवीन नटराज, अजय ओझा समेत अन्य उपस्थित थे।

अन्य समाचार