सारण में 4421 लाइसेंसी हथियारों में 1597 का रह गया सत्यापन

जागरण संवाददाता, छपरा: जिला प्रशासन ने लाइसेंसी हथियारों के सत्यापन कराने से वंचित लोगों के लिए एक बार फिर मौका दिया है। इसके लिए जिले के सभी थाना परिसर में 25 से 27 सितंबर तक कैंप आयोजित किया जाएगा। सीओ व थानाध्यक्ष हथियारों का सत्यापन करेंगे।

जिला प्रशासन की ओर से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में लाइसेंसी हथियारों के सत्यापन के लिए तय समय सीमा में कुल संख्या के लगभग आधा लोगों ने ही अपने हथियारों का सत्यापन थाना परिसर में आयोजित कैंप में कराया। कुछ लोगों ने हथियार जमा करा दिया है। डीएम के आदेश पर जिले के सभी थाना परिसर में थानाध्यक्ष एवं सीओ द्वारा लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन किया गया। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र लाइसेंसी हथियारों की कुल संख्या 4421 है। तय समय सीमा में सत्यापित हथियारों की संख्या 2334 एवं जमा किए गए हथियारों की संख्या 472 है। वहीं 18 लाइसेंस रद किए गए हैं। बाकी बचे 1597 हथियारों का सत्यापन डीएम के आदेशानुसार थाना परिसर में सीओ व थानाध्यक्ष द्वारा 25 सितंबर से 27 सितंबर तक किया जाएगा। ---------------

थाना का नाम - लाइसेंसी हथियारों की कुल संख्या - सत्यापित हथियारों की संख्या
पानापुर : 65 62
डेरनी : 46 42
जनताबाजार: 43 37
नयागांव : 50 44
कोपा : 69 63
सोनपुर(अकिलपुर)135 104
भेल्दी : 57 45
अमनौर : 105 73
मकेर : 36 25
खैरा : 105 74
डोरीगंज : 134 87
इसुआपुर : 103 64
परसा : 111 68
रसूलपुर : 76 52
मशरक :178 96
बनियापुर (सहाजितपुर) : 226 125
छपरा मुफस्सिल थाना : 250 119
मढ़ौरा : 172 94
दाउदपुर : 173 92
तरैया : 106 51
अवतार नगर : 92 45
एकमा : 202 104
रिविलगंज : 152 73
दिघवारा : 113 53
गड़खा : 154 71
भगवान बाजार थाना : 258 114
जलालपुर : 128 54
मांझी : 240 95
छपरा नगर थाना : 716 239
दरियापुर : 118 51
नगरा ओपी : 8 8
---------------
- 25 से 15 अक्टूबर तक बाकी बचे 1597 हथियारों के सत्यापन का मौका
-------------

अन्य समाचार