तारापुर विधानसभा उपचुनाव: मुंगेर में खेत खलिहान देखने के बाद मछलियां पकड़ने पहुंचे तेजस्वी यादव, कही ये बात

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। बिहार विधानसभा उपचुनाव 2021: तेजस्‍वी यादव लगातार तारापुर विधानसभा में हैं। वे राजद प्रत्‍याशी को जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वे चाहते हैं जदयू से यह सीट राजद के पास आ जाए। लगातार वे वहां रणनीति बना रहे हैं। तारापुर विधानसभा के लिए प्रचार के बीच कुछ समय निकालकर तेजस्वी यादव खेल खलिहान पहुंच गए। वे अपने पिता लालू प्रसाद यादव की तरह मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की। खेतों में गए। किसानों से बातचीत की। उसके बाद वे एक नहर के किनारे गए। जहां कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे। वे भी वहां मछली पकड़ने लगे। काफी देर तक वहां समय बिताया।

जानकारी के अनुसार, खडगपुर अनुमंडल में वे चुनाव प्रचार कर रहे थे। तेजस्वी ने कुछ बच्चों को खेत में नहर में मछली मारते देखा। उन्‍होंने झट से चालक को अपनी गाड़ी रोकने को कहा। खुद बच्चों के साथ बैठकर मछली पकड़ने लगे। पानी में बंसी डाल दी। काफी संख्‍या में लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी चुनाव प्रचार के दौरान लगातार कई प्रयोग करते हैं।
तेजस्‍वी ने किया ट्वीट
मछली पकड़ने वाली तस्‍वीर व वीडियो उन्‍होंने ट्वीट किया है। जिसमें वे जदयू और भाजपा पर काफी कटाक्ष किया है। अंग्रेजी में वीडियो ट्वीट करते हुए उन्‍होंने लिखा है कि 'राजनीति हो या जीवन का कोई भी क्षेत्र, स्थिर हाथ और दिमाग धैर्य और दृढ़ता के साथ हमेशा फल देता है। वे बीजेपी या नीतीश कुमार के विपरीत हैं। उन्‍हें किन्‍हीं का घर जलाना पसंद नहीं है। वे शांत पानी में मछली पकड़ते हैं। उनका आशय यह है कि वे धीरे-धीरे सबकुछ कर लेंगे। वे अपने ध्‍येय और काम पर लगे हुए हैं।

अन्य समाचार