Oh My God 2: 24 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे टीवी के राम,एक बार फिर निभाएंगे प्रभु श्रीराम का किरदार

साल 1987 में रामानंद सागर के मशहूर धार्मिक सीरियल रामायण में एक्टर अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था। इस किरदार से अरुण गोविल घर-घर पहचाने जाने लगे। आलम तो यह था कि उस दौर में अरुण गोविल जहां भी जाते लोग उन्हें सचमुच का भगवान समझ लेते थे। वैसे तो अरुण गोविल ने रामानंद सागर के इस शो से पहले कई अन्य टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है लेकिन, आज भी उनकी पहचान रामायण के राम के रूप में की जाती है। वहीं अब करीब करीब ढाई दशक बाद यानि 24 साल बाद टीवी के राम बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।

मुंबई: साल 1987 में रामानंद सागर के मशहूर धार्मिक सीरियल रामायण में एक्टर अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था। इस किरदार से अरुण गोविल घर-घर पहचाने जाने लगे। आलम तो यह था कि उस दौर में अरुण गोविल जहां भी जाते लोग उन्हें सचमुच का भगवान समझ लेते थे। वैसे तो अरुण गोविल ने रामानंद सागर के इस शो से पहले कई अन्य टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है लेकिन, आज भी उनकी पहचान रामायण के राम के रूप में की जाती है।

वहीं अब करीब करीब ढाई दशक बाद यानि 24 साल बाद टीवी के राम बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। दरअसल, अरुण गोविल जल्द ही ओह माई गॉड के सीक्वल में भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। ओएमजी टू का प्रोडक्शन अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार कर रहे हैं जबकि इसका डायरेक्शन अमित राय कर रहे हैं।

फिल्म में अक्षय कुमार और अरुण गोविल के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग 13 अक्टूबर से होनी थी मगर तीन क्रू मेंबर्स के कोविड पॉजिटिव होने के बाद शूटिंग की डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब 23 अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग उज्जैन में शुरू होगी।

काम की बात करें तो अरुण गोविल 'पहेली (1977)','सावन को आने दो (1979)','अय्याश (1982)','भूमि (1982)','हिम्मतवाला (1983)','बादल (1985)','शिव महिमा (1992)','कानून (1994)','दो आंखें बारह हाथ (1997)' में काम कर चुके हैं।

अन्य समाचार