शिल्पा- राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत देकर फसी शर्लिन चोपड़ा, 50 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अपने किए तमाशे का खुद ही शिकार हो गई। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा के वकीलों ने शर्लिन के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। शर्लिन ने हाल ही में राज कुंद्रा के खिलाफ काम के बदले भुगतान न करने की शिकायत दर्ज करवाई थी , जिसके बाद ये कार्रवाई की गई।


शिल्पा शेट्टी और राज के वकील का कहना है कि- शर्लिन जो भी कर रही हैं वो कानून के दायरे में होना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि शर्लिन चोपड़ा द्वारा पब्लिकली कही गई हर बात का इस्तेमाल कोर्ट में उनके खिलाफ किया जाएगा। उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल प्रोसीडिंग के तहत मामले दर्ज होंगे। शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कथित तौर पर मैंटल और सेक्शुअल हैरेसमेंट और धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई थी।
शर्लिन ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा ने न सिर्फ उनका शोषण किया बल्कि अंडरवर्ल्ड की धमकी तक दी। उन्होंने रोते हुए कहा कि अब वह डर-डरके नहीं जी सकतीं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाकर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते? आप उनको चूना क्यों लगाते हैं?
इससे पहले शर्लिन राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला भी दर्ज करवा चुकी हैं। कुंद्रा पर जबरदस्ती घर में घुसने और Kiss करने का भी आरोप आरोप लगाया गया था। याद हो कि शिल्पा के पति पोर्न कंटेंट केस में करीब 2 महीने तक जेल में बंद थे। उन्हें 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और 62 दिन बाद वो जेल से छूटकर घर आए थे।

अन्य समाचार