सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy Z Flip 3/Watch 4 Bespoke Edition, इनके कलर कस्टमाइज करा सकेंगे ग्राहक

सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड पार्ट 2 इवेंट बुधवार को आयोजित किया गया। इवेंट में सैमसंग ने गैलेक्सी वॉच 4 बीस्पोक एडिशन के साथ गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 बीस्पोक एडिशन लॉन्च किया। नए बीस्पोक एडिशन डिवाइस के वैनिला वेरिएंट जैसे ही स्पेसिफिकेशन होंगे। बस अब ग्राहक अपने पसंद के हिसाब से डिवाइस का लुक कस्टमाइज करा सकेंगे। बता दें कि, गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 को अगस्त में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया था। यह खबर निश्चित रूप से उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर होगी जो अपने डिवाइसे को कस्टमाइज करना पसंद करते हैं। चलिए फटाफट नजर डालते हैं इवेंट की मेन हाइलाइट्स पर...

Samsung Galaxy Z Flip 3 Bespoke Edition: अब आप Galaxy Z Flip 3 फोल्डेबल फोन के लुक को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। फ्लिप 3 का बीस्पोक एडिशन आपको आगे और पीछे के पैनल के लिए खास रंग चुनने देता है। आपको काले और सिल्वर फ्रेम के बीच चयन करने का ऑप्शन भी मिलता है। इवेंट में बताया गया कि अब ग्राहक अपने पसंद के हिसाब से फोन का कलर कस्टमाइज कर सकेंगे। जैसे ही आप ऐसा करते हैं आपका फोन मेड-टू-ऑर्डर पर चला जाएगा। ग्राहकों अपने फोन को 49 अलग-अलग कलर कॉम्बीनेशन में कस्टमाइज करा सकते हैं। गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 बीस्पोक एडिशन की कीमत $1,099 (लगभग 82,000 रुपये) है, जो स्टैंडर्ड फ्लिप मॉडल की कीमत से $100 (लगभग 7400 रुपये) अधिक है। चुनिंदा बाजारों में ये आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।
Galaxy 4 Bespoke Edition: गैलेक्सी वॉच 4 को एक बीस्पोक एडिशन के साथ-साथ एक 40 मिमी मैसन किट्स्यून एडिशन भी मिल रहा है जिसे आप $399 (लगभग 29800 रुपये) में खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि सैमसंग की स्मार्टवॉच में ढेरों नए फीचर्स शामिल हैं। इसमें नए लाइव वॉलपेपर वॉच फेस, प्री-सिलेक्टेड ऐप लॉन्च करने के लिए नॉक-नॉक जेस्चर और फॉल डिटेक्शन शामिल है। गैलेक्सी वॉच 4 के ग्राहक Strava का 60 डे ट्रायस मुफ्त पा सकते हैं। उन घोषणाओं के अलावा, सैमसंग ने गैलेक्सी बड्स 2 के फॉक्स-फेस्टून एडिशन बनाने के लिए एक फ्रांसीसी ब्रांड, मैसन कित्सुने के साथ सहयोग भी प्रदर्शित किया।
Samsung Galaxy Z Flip 3, 4 Bespoke Edition: कब होंगे उपलब्धता गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 बीस्पोक एडिशन और गैलेक्सी वॉच 4 बीस्पोक एडिशन दोनों ही सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर विशेष रूप से बीस्पोक स्टूडियो के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। दोनों डिवाइस आज से कोरिया, यूएस, यूके, जर्मनी, फ्रांस, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी ने खुलासा किया है कि वह जल्द ही अन्य देशों में अपनी उपलब्धता का विस्तार करेगी।
Bespoke Edition के ग्राहकों को मिलेंगे ये सारी सुविधाएं डिवाइस को ऑर्डर के अनुसार तैयार किया जाएगा और एक विशेष एडिशन पैकेजिंग में बीस्पोक एडिशन वॉलपेपर और कवर स्क्रीन के साथ आएगा जो डिवाइस के रंगों से मेल खाता है। बीस्पोक एडिशन डिवाइस एक साल के सैमसंग केयर + प्रोटेक्शन के साथ आएंगे, जिसमें एक्सीडेंटल डैमेज, स्क्रीन रिप्लेसमेंट, वॉटर डैमेज और बैक कवर रिप्लेसमेंट शामिल है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 बीस्पोक एडिशन 49 कलर कॉम्बीनेशन की पेशकश करेगा जिन्हें आप ब्लैक या सिल्वर के फोन फ्रेम विकल्प और नीले, पीले, गुलाबी, सफेद या काले रंग के आगे और पीछे के रंगों को चुनकर एक यूनिक कॉम्बीनेशन बनाने के लिए मिक्स एंड मैच कर सकते हैं। Bespoke Edition के ग्राहक जब चाहें अपने डिवाइस का रंग बदलवा सकेंगे। ऐसा करने के लिए, उन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर पैनल बदलने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
For Hindustan : हिन्दुस्तान ई-समाचार पत्र के लिए क्लिक करें epaper.livehindustan.com

अन्य समाचार