120W फास्ट चार्जिंग, 108-मेगापिक्सल कैमरे के साथ 3 दिनों बाद आ रहा गर्दा उड़ाने ये धांसू स्मार्टफोन, फीचर्स देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

नई दिल्ली। Redmi Note 11 सीरीज की लॉन्चिंग में अब सिर्फ कुछ ही बचे हैं, ऐसे में इस स्मार्टफोन को लेकर एक के बाद एक नई खबरें सामने आ रही है। कंपनी इस सीरीज के मुख्य फीचर्स को एक-एक करके ग्राहकों के सामने ला रही है। लेटेस्ट पोस्टर में कंपनी ने स्मार्टफोन्स में मिलने जा रही चार्जिंग स्पीड का खुलासा किया है। कंपनी के मुताबिक, 120W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलने वाली है। Redmi Note 11 सीरीज तहत Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro, और Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन्स को पेश किया जायेगा। इसके साथ ही Redmi 2 को 28 अक्टूबर की शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार 4.30 बजे) चीन में उतारा जायेगा।

किस मॉडल में मिलेगा यह फीचर?
कंपनी ने पोस्टर में बताया है कि नोट 11 सीरीज का फोन 120W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी अब तक अपने फ्लैगशिप डिवाइसेज पर 120W चार्जिंग ऑफर करती है।
संभावित फीचर्स
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 11 Pro+ मिस्टीरियस ब्लैकलैंड, मिस्टी फॉरेस्ट और टाइम क्विट पर्पल कलर ऑप्शन में आएगा। दूसरी ओर, Redmi Note 11 Pro मॉडल को मिस्टीरियस ब्लैकलैंड, मिस्टी फॉरेस्ट, शैलो मेंग सिंघे और टाइम क्विट पर्पल कलर ऑप्शन में आएगा। दोनों स्मार्टफोन 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल में आने के लिए लिस्ट किये गए हैं।
पिछले लीक से पता चलता है कि Redmi Note 11 Pro को MediaTek डाइमेंशन 920 SoC द्वारा संचालित किया जा सकता है, जबकि Redmi Note 11 को MediaTek डाइमेंशन 810 SoC द्वारा संचालित किया जा सकता है। इसी तरह, Redmi Note 11 Pro में 108-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और Redmi Note 11 में 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा शामिल किया जा सकता है। Redmi Note 11 की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,050 रुपये) से शुरू होने की उम्मीद है। दूसरी ओर, Redmi Note 11 Pro की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,700 रुपये) हो सकती है।

अन्य समाचार