रिलायंस का दावा देश के लोगों को डिजिटल टेक्नोलॉजी का आसान एक्सेस देगा JioPhone Next

रिलायंस के नए JioPhone Next को अगले सप्ताह दिवाली पर लॉन्च किया जाएगा। इसे गूगल के साथ पार्टनरशिप में डिवेलप किया गया है। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में शामिल जियो ने मेकिंग ऑफ JioPhone Next शीर्षक से जारी किए गए एक वीडियो में इस फोन के बारे में जानकारी दी है।

वीडियो में JioPhone Next के पीछे विजन और आइडिया को बताया गया है।
यह हैंडसेट भारतीय यूजर्स के लिए विशेषतौर पर भारत में ही बनाया गया है। कंपनी का उद्देश्य इस हैंडसेट के जरिए देश के लोगों को डिजिटल टेक्नोलॉजी के लिए समान अवसर और समान एक्सेस उपलब्ध कराना है।
एलन मस्क को लोगों से जुड़ा लगता है यह क्रिप्टो टोकन
वीडियो में कहा गया है कि इससे देश के लाखों लोगों के लिए बड़ा बदलाव आएगा। यह अफोर्डेबल 4G हैंडसेट प्रगति OS पर चलेगा।
इस ऑपरेटिंग सिस्टम को विशेषतौर पर देश के लिए बनाया गया है और यह JioPhone Next की एक बड़ी विशेषता है। इसे जियो और गूगल की टीमों ने डिवेलप किया है।
JioPhone Next का प्रोसेसर सेमी कंडक्टर इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियों में शामिल क्वालकॉम से लिया गया है। इसमें बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के साथ ही परफॉर्मेंस भी दमदार होने का कंपनी ने दावा किया है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook ( https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/ ) और Twitter ( https://twitter.com/MoneycontrolH ) पर फॉलो करें।

अन्य समाचार