संसद का शीत सत्र : संसदीय कार्य मंत्रालय ने कहा- सत्र की 29 नवंबर से हो सकती है शुरूआत, तैयारियां पूरी, पढ़ें देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

विस्तार

संसद का शीत सत्र 29 नवंबर से शुरू हो सकता है। संसदीय कार्य मंत्रालय ने सभी तैयारियां कर ली हैं। सत्र 23 दिसंबर तक चलेगा। महामारी के कारण पिछले साल शीत सत्र नहीं हुआ था। वहीं, मानसून सत्र पेगासस जासूसी कांड और कृषि कानूनों के कारण हंगामे की भेंट चढ़ गया था। आइए जानते हैं देश की महत्वपूर्ण खबरें...
तकनीकी सहायता के बहाने फिशिंग को दे रहे अंजाम साइबर हमले का प्रमुख तरीका फिशिंग इन दिनों तकनीकी सहायता यानी टेक सपोर्ट देने के बहाने अंजाम दिया जा रहा है। इसमें प्रमुख तकनीकी कंपनियों का नाम इस्तेमाल हो रहा है, जिससे आम यूजर्स आसानी से शिकार बन रहे हैं। आशंका है यह हमले आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं। फिशिंग साइबर हमले में फर्जी मैसेज या वेबसाइट के जरिए यूजर्स को धोखा देकर उसके डिवाइस से संवेदनशील डाटा चुराया जाता है।यह खुलासे नॉर्टन लाइफ लॉक की वैश्विक रिसर्च टीम ने मंगलवार को किए। इसमें जुलाई से सितंबर 2021 तक साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। सामने आया कि 1.23 करोड़ ऐसे यूआरएल ब्लॉक किए गए जो टेक सपोर्ट के नाम पर साइबर हमले थे। वहीं कंपनी से जुड़ी विभिन्न डिवाइस पर 86 करोड़ साइबर हमले नाकाम हुए। इनमें भारत के 1.72 करोड़ मामले थे।

अन्य समाचार