बॉलीवुड की ये अभिनेत्री भोजपुरी फिल्मों में करने जा रही है एंट्री, बांधे पवन सिंह की तारीफों के पूल

Wednesday, Oct 27, 2021

Search
बॉलीवुड की ये अभिनेत्री भोजपुरी फिल्मों में करने जा रही है एंट्री, बांधे पवन सिंह की तारीफों के पूल
By Nikki Chouhan
Oct 27 2021 03:36 PM
बॉलीवुड फिल्म जगत से डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया में एंट्री करने वाली मशहूर अभिनेत्री सेहनूर आजकल बहुत सुर्ख़ियों में हैं। कारण है उनका आने वाला नया काम जो भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ है। पवन सिंह के साथ काम करने को ख्वाहिश हर नई एक्ट्रेस की होती है। वही एक्ट्रेस सेहनुर को ये अवसर प्राप्त हुआ है वो बहुत जल्द पवन सिंह के साथ नजर आने वाली हैं।
सेहनूर जो एक इमर्जिंग स्टार हैं। इन्होंने 'बदन पे सितारे 2।0' संगीत वीडियो में असीम रियाज़ के साथ अपने जबरदस्त प्रदर्शन से ऑडियंस का दिल जीत लिया था। इस सांग को सेहनूर ने अपनी लाजवाब आवाज दी है। एक्ट्रेस सेहनूर अपने अपकमिंग हिंदी डिजिटल शो के लिए भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखाई देगी। सेहनूर अपने डेब्यू के बारे में अपने इमोशंस शेयर करती है।
वही सिंगिंग से एक्ट्रेस बनीं सेहनूर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ वेब सीरीज 'प्रपंच' में ओटीटी डेब्यू के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। वह अपने प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड हैं तथा उन्होंने कहा कि इसके लिए चुने जाने से पहले उन्हें कई ऑडिशन से गुजरना पड़ा। 'मेरे लिए सब कुछ सोने की थाली में नहीं परोसा गया है, मैंने इसके लिए सच में कड़ी मेहनत की है। यहां तक कि यह किरदार हासिल करना मेरे लिए बेहद मायने रखता है तथा मेरे लिए इससे बेहतर क्या हो सकता है जब मुझे पता चला कि मैं पवन सिंह के साथ डेब्यू कर रही हूं। इस किरदार को पाने के लिए मैंने काफी सारे ऑडिशन और कड़ी मेहनत की है।'
दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीतने के बाद घर लौटे रजनीकांत का हुआ जबरदस्त स्वागत
चार धाम यात्रा से वापस आने के बाद सामंथा ने शुरू किया ये नया काम
एक बार फिर मोनालिसा ने अपने लुक से ढाया कहर, तस्वीरें देख बेकाबू हुए फैंस

अन्य समाचार