Mumbai Cruise Drugs Case: आर्यन खान केस में कल अपना पक्ष रखेगी NCB, बॉम्बे हाईकोर्ट में फिर टली सुनवाई

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस (Mumbai Cruise Drugs Case) की सुनवाई एक बार फिर कल यानी गुरुवार तक के लिए टाल दी गई है। बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) में तीनों आरोपियों के वकीलों ने अपनी दलीलें पेश की। अब इस केस में आगे एनसीबी (NCB) का पक्ष कोर्ट कल सुनेगी, जिसके बाद ये तय किया जाएगा कि आर्यन खान (Aryan Khan) , अरबाज मर्चेंट (Arbaaz Merchant) और मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) को बेल मिलनी चाहिए या नहीं।

var embedId = {jw: [],yt: [],dm: [],fb: []};function pauseVideos(vid) {var players = Object.keys(embedId);players.forEach(function(key) {var ids = embedId[key];switch (key) {case "jw":ids.forEach(function(id) {if (id != vid) {var player = jwplayer(id);if (player.getState() === "playing") {player.pause();}}});break;case "yt":ids.forEach(function(id) {if (id != vid) {id.pauseVideo();}});break;case "dm":ids.forEach(function(id) {if (id != vid && !id.paused) {id.pause();}});break;case "fb":ids.forEach(function(id) {if (id != vid) {id.pause();}});break;}});}function pause(){pauseVideos()}Drugs-on-cruise case: Lawyers of accused Aryan Khan, Munmun Dhamecha & Arbaz Merchant conclude arguments on their bail applications before Bombay HC; ASG Anil Singh for NCB will respond to the arguments tomorrow pic.twitter.com/M3Cb88m4fK- ANI (@ANI) October 27, 2021
Drugs-on-cruise case: Lawyers of accused Aryan Khan, Munmun Dhamecha & Arbaz Merchant conclude arguments on their bail applications before Bombay HC; ASG Anil Singh for NCB will respond to the arguments tomorrow pic.twitter.com/M3Cb88m4fK
जहां कल यानी मंगलवार को आर्यन खान के वकीलों ने अदालत में इस मामलें में अपना पक्ष रखा था, वहीं आज बुधवार को हाईकोर्ट ने अरबाज और मुनमुन धमेचा के वकीलों की दलीलों को सुना। जिसके बाद अब कोर्ट में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) की ओर से केस की पैरवी कर रहे एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (Additional Solicitor General) अनिल सिंह (Anil Singh) आरोपियों की दलीलों का जवाब देंगे और एनसीबी का पक्ष रखेगें।
Drugs-on-cruise case | The arguments of accused number 1, 2 and 3 have concluded today. Hearing scheduled for 3pm tomorrow for further arguments: Munmun Dhamecha's lawyer Kaashif Khan Deshmukh pic.twitter.com/nab9ZxjiNM- ANI (@ANI) October 27, 2021
Drugs-on-cruise case | The arguments of accused number 1, 2 and 3 have concluded today. Hearing scheduled for 3pm tomorrow for further arguments: Munmun Dhamecha's lawyer Kaashif Khan Deshmukh pic.twitter.com/nab9ZxjiNM
बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान और 7 अन्य को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रही एक क्रूज पर चल रही रेव पार्टी से 2 अक्टूबर की रात को पूछताछ के लिए पकड़ा था। इसके बाद आर्यन, अरबाज और मुनमुन को 3 अक्टूबर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ये तीनों इस समय आर्थर रोड जेल (Arthur Road Jail) में हैं। आर्यन की बेल याचिका इससे पहले दो बार खारिज की जा चुकी है। पहली बार आर्यन खान की जमानत याचिका को मुंबई सेशन कोर्ट (Mumbai Session Court) ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद किंग खान (King Khan) के वकीलों की टीम ने एनडीपीएस (NDPS) की स्पेशल अदालत में आर्यन की बेल के लिए अपील की थी। स्पेशल कोर्ट में एनीसीबी और आर्यन खान के वकीलों के बीच हुई तगड़ी बहस के बाद वहां पर भी सुपरस्टार के बेटे की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था।

अन्य समाचार