सहरसा पहुंचीं झांसी की रानी लक्ष्‍मीबाई, छठ महापर्व में लेंगी भाग, आटोग्राफ लिया

सहरसा [राजन कुमार]। टीवी सीरियल झांसी की रानी में मनु की किरदार से घर-घर में फेमस हुई उल्का गुप्‍ता सहरसा पहुंची हैं। शहर के चांदनी चौक स्टेशन रोड की रहनेवाली है उल्का। बचपन से ही फिल्म करने का शौक पालनेवाली उल्का को 12 वर्ष की उम्र में ही अपनी काबलियत व अभिनय क्षमता के बदौलत ही झांसी की रानी लक्ष्‍मीबाई का लीड रोल मिला। उल्का गुप्ता इसके बाद कई चर्चित सीरियलों में काम किया।

हिंदी फिल्म सिम्बा में मिला रोल
वर्ष 2018 में 21 वर्ष की उम्र में उल्का को रोहित शेट्टी निर्देशित हिंदी फिल्म सिंबा में काम करने का अवसर मिला। उल्का अब तक मराठी, तेलगू भाषा में बनी कई फिल्मों में काम कर चुकी है। 12 अप्रैल 1997 को जन्मी उल्का गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा मुंबई में ही हुई।
पिता घर से भागकर पहुंचे थे मुंबई
उल्का के पिता गगन गुप्ता वर्ष 1980 में ही सहरसा अपने घर से भागकर मुंबई फिल्मों में काम करने के लिए गए थे। इसके बाद वे मुंबई के ही होकर रह गए। मुंबई में फिल्मों में काम करने के लिए इनके पिता को संघर्ष के कठिन दौर से गुजरना पड़ा। मीठी बाई कालेज मुंबई से ग्रेजुशन कर चुकी उल्का को वर्ष 2009 में ही पहला ब्रेक झांसी की रानी सीरियल में मिला। इसमें लीड रोल झांसी की रानी का बाल्यकाल का रोल मनु के रूप में निभाया। उल्का कहती है कि इस सीरियल में काम करने के लिए हजारों स्क्रीनिंग से गुजरना पड़ा। सीरियल निर्माण के दौरान ही तलवारबाजी, घुड़सवारी सीखनी पड़ी।
वर्ष 2010 में मिला फिकी एवार्ड
झांसी की रानी में अंग्रेजों के दांत खटटे करनेवाली झांसी की रानी बनी उल्का गुप्ता को वर्ष 2010 में ही फिकी एवार्ड मिला। 13 वर्ष की उम्र में ही उल्का को बेस्ट अभिनय के लिए यह एवार्ड दिया गया।
बांग्ला व तेलगू फिल्मों में मिला मौका
वे कहती है कि इससे पहले बांग्ला फिल्म श्रेष्ठो बंगाली में बतौर अभिनेत्री काम कर चुकी है। तेलगू फिल्म आंध्रापुरी, रूद्रमां देवी में भी अभिनेत्री के रूप में थी। हाल ही में वेब सीरिज मार्डन लव स्टोरी में काम कर रही है। दो बहनों व एक भाई में छोटी उल्का गुप्ता कहती है कि वो हिंदी फिल्मों में ही काम करना चाहती है। फिलहाल कई तेलगू फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम कर रही है। उल्‍का गुप्‍ता के पहुंचने के लिए कई लोग उनसे मिलने पहुंचे। लोगों ने उनसे आटोग्राफ लिया।

अन्य समाचार