'ऐ दिल है मुश्किल' को हुए 5 साल पूरे, करण जौहर ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो

रिषभ पांडे, मुंबई। 'ऐ दिल है मुश्किल' उन फिल्मों में से एक थी जो प्यार, टूटे दिल और बिछड़ने के दुख को दर्शाती है। अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की लीड रोल वाली इस फिल्म ने रिलीज होते ही कई लोगों के दिलों को छुआ था। प्यार की कहानी को फिर से समझाने वाली और कई लोगों को 'एक तरफ़ा प्यार' का महत्व सिखाने वाली इस फिल्म को आज 5 साल पुरे हो गए हैं। जिसकी जानकारी खुद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी है।

दरअसल करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें 'ऐ दिल है मुश्किल' के कई दिल को छू लेने वाले सीन को दिखाया गया है। वीडियो में रणबीर कपूर का जुनून, अनुष्का शर्मा का दिल टूटना और ऐश्वर्या राय बच्चन की प्यार के ऊपर दी हुई सलाह को देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण ने लिखा, "प्यार, दोस्ती, दिल टूटने और बीच में सब कुछ! एक तरफ़ा प्यार की शक्ति आपके सभी प्यार और जुनून के साथ और भी मजबूत होती जाती है। एक फिल्म, एक कहानी, एक एल्बम, एक कलाकार और टीम जो मेरे दिल #5YearsOfADHM के करीब है।"
इस वीडियो के शेयर होते ही फैंस ने फिल्म के प्रति अपना प्यार दिखाना शुरू कर दिया है। अपना प्यार दिखाते हुए फैंस ने फिल्म के 5 साल पुरे होने पर कमेंट सेक्शन में करण जोहर को बधाईयां दी है। इसी बीच मनीष मल्होत्रा ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "वाह समय कितनी जल्दी बीत गया है, यह पहले ही 5 साल है। जिसमें फिल्म की शूटिंग के लिए हम विएना और लंदन में रवाना हुए थे , हमारे वहां के सभी दिन। यादें जीवन भर।"
करण जोहर का शेयर किया हुआ यह वीडियो सभी फैंस को पुरानी यादों में ले जाने वाला है। इस फिल्म में दिखाए गए हर एक लम्हे में वो दर्द दिखाई दिया है जिसे हर एक टूटे दिल वाला आशिक़ महसूस करता है। इसी के साथ जानकारी के लिए आपको बता दे कि फिल्म में शाहरुख खान ने भी एक छोटा सा कैमियो रोल किया था। फिल्म की कहानी के साथ-साथ फैंस को फिल्म के गाने भी काफी पसंद आए थे।

अन्य समाचार