रजनीकांत अस्पताल में भर्ती, दो दिन पहले ही मिला है दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

तमिल फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रजनीकांत के प्रवक्ता ने यह बयान जारी किया है। रजनीकांत को दो दिन पहले ही सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया है। रजनीकांत के प्रवक्ता ने कहा है कि "यह एक सामान्य चेकअप की प्रक्रिया है।" कावेरी अस्पताल ने भी रजनीकांत के भर्ती होने की पुष्टि की है।

Actor Rajinikanth has been admitted to Kauvery Hospital in Chennai, says the hospital. pic.twitter.com/ONK6w0icrt
रजनीकांत ने आज ही एक ऐप पर एक वॉयस नोट में अपनी आने वाली फिल्म अन्नात्थे के बारे में बात की थी। यह फिल्म दीवाली पर रिलीज होने वाली है।

अन्य समाचार