ड्रग केस में शाहरुख के बेटे आर्यन को बेल मिलते ही खुशी से झूम उठा पूरा बाॅलीवुड, बोला-'भगवान के घर देर है अंधेर नहीं'

किंग खान शाहरुख के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग मामले में जमानत मिल गई है। आर्यन बीते 25 दिनों से आर्थर जेल में कैद थे। 4 बार सेशन कोर्ट से जमानत याचिका रद्द होने के बाद आर्यन खान ने हाई कोर्ट की तरफ रुख किया। 2 दिन सुनवाई चलने के बाद तीसरे दिन कोर्ट ने आर्यन के पक्ष में फैसला सुनाया। उनके साथ मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को भी जमानत मिल गई है। आर्यन की जमानत की खबर मिलते ही बॉलीवुड सेलेब्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मलाइका अरोड़ा, मीका सिंह, आर. माधवन जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने आर्यन की जमान

मुंबई: किंग खान शाहरुख के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग मामले में जमानत मिल गई है। आर्यन बीते 25 दिनों से आर्थर जेल में कैद थे। 4 बार सेशन कोर्ट से जमानत याचिका रद्द होने के बाद आर्यन खान ने हाई कोर्ट की तरफ रुख किया। 2 दिन सुनवाई चलने के बाद तीसरे दिन कोर्ट ने आर्यन के पक्ष में फैसला सुनाया।

उनके साथ मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को भी जमानत मिल गई है। आर्यन की जमानत की खबर मिलते ही बॉलीवुड सेलेब्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मलाइका अरोड़ा, मीका सिंह, आर. माधवन जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने आर्यन की जमानत पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी।।

आर.माधवन
एक आर माधवन ने लिखा-'भगवान का शुक्र, एक पिता होने के नाते मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। आगे भी ऐसे ही पॉजिटिव चीजें हों।'

मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा गौरी खान की अच्छी दोस्त हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आर्यन खान को जमानत मिलने पर खुशी जताई।

मीका सिंह
मीका सिंह जिन्होंने पहले भी आर्यन के समर्थन में बात की थी अपने ट्विटर पर लिखा और उनकी जमानत पर प्रतिक्रिया दी। मीका सिंह ने लिखा-आर्यन खान और अन्य को जमानत मिलने के लिए बधाई। मैं बहुत खुश हूं कि आखिरकार इसे मंजूर कर लिया गया, शाहरुख खान भाई भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं। आपने भाईचारे में बहुत योगदान दिया है। भगवान आपको और आपके परिवार दोनों को आशीर्वाद दें। देखें स्टार्स के ट्वीट...

सोनम कपूर

संजय गुप्ता

हंसल मेहता

रणवीर शौरी

स्यानी गुप्ता

स्वरा भास्कर
आर्यन खान को 2 अक्टूबर को एक क्रूज से एनसीबी ने हिरासत में लिया था 8 अक्टूबर को उन्हें डेल भेजा गया। काफी समय से आर्यन की जमानत की कोशिश हो रही थी लेकिन हर बार उनकी जमानत रिजेक्ट की जा रही थी। अब जाकर उन्हें बेल मिल गई है और शुक्रवार को वो जेल से बाहर आ सकते हैं।

अन्य समाचार