बेटे आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरूख ने छोड़ दिया था घर मन्नत, BMW की बजाय हुंडई क्रेटा में कर रहे थे सफर, जानें वजह?

मुंबई से गोवा जा रहे क्रुज शिप ड्रग्स मामले में गिऱफ्तार किए गए शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को कल 22 दिनों बाद कोर्ट ने जमानत दे दी। बतादें कि NCB ने आर्यन को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद लगातार उनकी चार बार जमानत याचिका खारिज हुई।

मुंबई- मुंबई से गोवा जा रहे क्रुज शिप ड्रग्स मामले में गिऱफ्तार किए गए शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को कल 22 दिनों बाद कोर्ट ने जमानत दे दी। बतादें कि NCB ने आर्यन को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद लगातार उनकी चार बार जमानत याचिका खारिज हुई।
बता दें कि आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही मुंबई में शाहरूख के बंगले के बाहर उनके फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं, बेटे को जमानत मिलने की खबर से शाहरुख खान भी अपने घर मन्‍नत लौट आए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से शाहरुख कहीं और रह रहे थे। इतना ही नहीं वह आने-जाने के लिए अपनी सामान्य कार का उपयोग भी नहीं कर रहे थे। एक अंदरूनी सूत्र के अनुसार, ऐसा लगता है कि शाहरुख कानून और व्यवस्था की स्थिति के बारे में चिंतित थे, और इससे बचने के लिए, उन्होंने मुंबई में ट्राइडेंट होटल में ठहरने का फैसला किया। इसके अलावा शाहरुख वर्तमान में अपनी सामान्य बीएमडब्ल्यू के बजाय हुंडई क्रेटा में आ जा रहे हैं। गौरतलब है कि आर्यन खान को 3 अक्टूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हिरासत में लिया था। बाद में 8 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में रखा गया था। इन सब के बीच, शाहरुख और आर्यन का समर्थन करने के लिए प्रशंसक मन्नत के बाहर जमा हो गए थे। इस दौरान शाहरुख के कई करीबी दोस्‍त जैसे, सलमान खान, फराह खान, महीप कपूर आदि भी उनके घर मिलने पहुंचे थे। घर की सुरक्षा की समस्‍या को देखते हुए किंग खान ने अपने दोस्तों और शुभचिंतकों से अनुरोध किया था कि वे बंगले के बाहर इकट्ठा न हो और ना वे उनसे अभी मिलने आए। आर्यन खान को 28 अक्‍टूबर को जमानत मिल गई है, लेकिन कुछ कागजी कार्रवाई के चलते वह आज अपने घर मन्नत लौटेंगे।

अन्य समाचार