जेल से रिहा होकर आज अपने घर मन्नत आ सकते हैं आर्यन खान, शाहरुख को बर्थड़े से पहले मिलेगा बड़ा गिफ्ट

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) शुक्रवार को अपने घर मन्नत (Mannat) आ सकते हैं। खबरों की मानें तो आर्यन के वकील का कहना है कि शाम तक कानूनी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद आर्यन जेल से रिहा हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन के वकील का कहना है कि वह बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश की प्रति का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार किए हुए हैं। जैसे ही कोर्ट से प्रति आएगी तो आर्यन के रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
घर पर दिवाली मना सकेंगे आर्यन
शाहरुख खान के बड़े बेटे दिवाली से पहले ही जेल से रिहा हो जाएंगे। इसके बाद वह अपने पिता का जन्मदिन और दीवाली साथ में सेलिब्रेट कर पाएंगे। 2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन है। बादशाह को अपने जन्मदिन का बड़ा तोहफा मिलने वाला है।
26 दिन बाद वापस लौंटेगे आर्यन
आर्यन खान को मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में 2 अक्टूबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी, जिसके बाद उन्हें 3 अक्टूबर को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था। आर्यन के साथ उनके दो दोस्तों मुनमुन धमेजा और अरबाज मर्चेंट को भी अरेस्ट किया गया था। तीनों अभी मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने तीनों को जमानत दे दी है।

अन्य समाचार