पुनीत राजकुमार के निधन से मनोरंजन जगत में पसरा मातम, सोनू सूद से लेकर इन स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

Friday, Oct 29, 2021

Search
पुनीत राजकुमार के निधन से मनोरंजन जगत में पसरा मातम, सोनू सूद से लेकर इन स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि
By Nikki Chouhan
Oct 29 2021 03:31 PM
कन्नड़ के जाने माने मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ने के पश्चात् ICU में एडमिट कराया गया था। उनका बेंगलूरु के विक्रम हॉस्पिटल के ICU वार्ड में उपचार चल रहा था। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कहा जा रहा है कि वो आज प्रातः जिम में कसरत करने गए थे, जहां वर्जिश के चलते ही उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया मगर उनकी स्थिति देखकर चिकित्सकों के होश उड़ गए। खबरों के अनुसार, उनके भाई शिवराजकुमार और यश भी वहीं पर जिम कर रहे थे।
प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता राजकुमार को प्रातः 11:30 बजे सीने में दर्द की शिकायत के पश्चात् एडमिट कराया गया था। उनका उपचार करने का पूरा प्रयास किया जा रहा था। उनकी हालत गंभीर थी। विक्रम हॉस्पिटल के डॉ। रंगनाथ नायक ने कहा था, हॉस्पिटल ले जाने पर उनकी हालत खराब थी। पुनीत राजकुमार 46 वर्ष के थे। वो वेटरने एक्टर राजकुमार के बेटे थे। पुनीत को अंतिम बार 'yuvarathnaa' में देखा गया था। इस मूवी को वर्ष के आरम्भ में रिलीज किया था।
उन्होंने प्रातः साढ़े सात बजे अपना आखिर ट्वीट किया था। फिल्म बजरंगी 2 की पूरी कास्ट को बधाई दी थी। पुनीत ने अश्विनी रेवंत से 1 दिसंबर 1991 को चिक्कमगलुरु में विवाह किया था। अभिनेता अपनी पत्नी से पहली बार एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से मिले थे। उनकी दो बेटी द्रिथि और वंदित्था हैं। पुनीत को प्रशंसक प्यार से अप्पा बुलाते थे। उन्होंने 29 से अधिक कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने करियर का आरम्भ बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया था तथा बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड हासिल हुआ था।
#PuneethRajkumar pic.twitter.com/T3WsUnBS7n
pic.twitter.com/Gw4Xp5r5pV
@PuneethRajkumar
#PuneethRajkumar
नहीं रहे साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार, इस कारण गई जान
चिरंजीवी की दिलेरी ने एक बार फिर जीता फैंस का दिल, किया ये बड़ा काम
ICU में भर्ती हुआ साउथ का ये मशहूर सुपरस्टार
#PuneethRajkumar pic.twitter.com/T3WsUnBS7n
pic.twitter.com/Gw4Xp5r5pV
@PuneethRajkumar
#PuneethRajkumar

अन्य समाचार