कन्नड फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन, क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने दी ये जानकारी

Highlights यह खबर क्रिकेटर वेंकटेश ने ट्वीट के माध्यम से दी उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि 'पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है

कन्नड़ के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया है। अभिनेता को दिल का दौरा पड़ने की वजह से बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह सिनेमा के जाने-माने सितारे थे अपने फैंस के बीच वह अपने नाम से मशहूर थे।
यह खबर क्रिकेटर वेंकटेश ने ट्वीट के माध्यम से दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि 'पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है। उनके परिवार दोस्त और फैंस को मेरी संवेदनाएं।' सभी से प्रार्थना है कि वह शांति बनाए रखें और उनके परिवार का सहयोग करें। शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे अभिनेता पुनीत राजकुमार के सीने में दर्द उठा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर रंगनाथ से बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया था तो उनकी हालत काफी खराब थी। पुनीत राजकुमार का आईसीयू में इलाज किया गया लेकिन दुर्भाग्यवश वह बच नहीं सके।
अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। आपको बता दें कि मशहूर टेलीविजन प्रस्तोता पुनीत राजकुमार का नाम कन्नड़ फिल्म जगत में सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं की सूची में जाना जाता है। साल 1986 में सुपर हिट और उसके बाद बेट्टू हूवु के लिए बाल कलाकार का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

अन्य समाचार