तकनीक का ज्ञान, मिला दक्षता का प्रमाण

शिवहर। नारी आत्मनिर्भरता और स्कील डेवलपमेंट के तहत शहर के बीआरसी रोड स्थित प्रहर्षिता फाउंडेशन के कार्यालय में सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवती व महिलाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। बिहार ग्रिड कंपनी लिमिटेड की सहयोगी संस्था प्रहर्षिता फाउंडेशन की ओर आयोजित कार्यक्रम में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक शैशेंद्र कुमार, परियोजना प्रबंधक प्रशिक्षण आशीष कुमार तिवारी व प्रहर्षिता फाउंडेशन की संस्थापिता प्रियंका सिंह ने महिलाओं व युवतियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया।


इस अवसर पर प्रहर्षिता फाउंडेशन की संस्थापिता प्रियंका सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा महिला और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल जारी है। इसके तहत उन्हें सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कमजोर वर्ग की दर्जनों युवती और महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का भी वितरण किया गया है। कहा कि प्रहर्षिता फाउंडेशन शिवहर जिले की महिलाओं के स्कील डेवलपमेंट के आधार पर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे भी काम करती रहेगी। बताया कि, प्रशिक्षण उपरांत जो प्रमाण पत्र दिया जा रहा है वह बिहार ग्रिड कंपनी द्वारा जारी है। यह बड़ी बात है।
बताते चलें कि,नारी सशक्तिकरण और उनकी आत्मनिर्भरता के लिए सूबे के विभिन्न जिलों में काम कर रही प्रहर्षिता फाउंडेशन द्वारा शिवहर में भी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत महिला व युवतियों को सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही उन्हें हुनर दिखाने के साथ ही रोजगार करने और दूसरों को रोजगार देने के लिए भी सक्षम बनाया जा रहा है। बिहार ग्रिड कंपनी लिमिटेड और जीविका के सहयोग से संचालित यह संस्था महिला व युवतियों का स्कील डेवलपमेंट कर रहीं है। कशिश नामक संगठन प्रहर्षिता फाउंडेशन की एनजीओ पार्टनर है।

अन्य समाचार