ये कैसी शराबबंदी..? अक्टूबर महीने तक 69051.74 लीटर शराब बरामद, 71260.24 लीटर की गई विनष्ट

सीतामढ़ी। शराबबंदी के दौर में रोजाना कहीं न कहीं शराब की बरामदगी से हर कोई हैरान-परेशान है। शराब के धंधेबाजों की धर-पकड़ के लिए 1765 जगहों पर छापेमारी की गई। 655 मामलों में तो कांड अंकित किए गए। 499 लोगों की गिरफ्तारियां हुईं। इस साल अक्टूबर महीने तक 69051.74 लीटर शराब बरामद की गई है। इसमें देसी, विदेशी, बियर व चुलाई शराब भी शामिल है। शराब का सेवन और कारोबार नहीं हो रहा है तो इतनी बरामदगी कैसे हुई यह बड़ा सवाल है। 71260.24 लीटर शराब विनष्ट की जा चुकी है। शराब के धंधे में लिप्त पाए गए 320 वाहन जब्त किए गए। 276 वाहन अधिग्रहित किए गए हैं। 359 वाहन नीलाम किए जा चुके हैं। ये आंकड़े सिर्फ मद्य निषेध विभाग के हैं। जिला पुलिस, एसएसबी, रेल पुलिस की तरफ से बरामदगी अलग होगी। बिहार में पांच साल से शराबबंदी है, शराब की ब्रिकी और सेवन बंद तो छोड़िए थोड़ा कम भी नहीं हुआ। पीने वाले आज भी शौक से पीते हैं, रोजाना पीते हैं और छककर पीते हैं। पीने-पिलाने के लिए ट्रक और लॉरियों में भरकर शराब दूसरे प्रदेशों से यहां ढोई जा रही है। समय-समय पर शराब की खेप पकड़ी भी जाती है, पीने-पिलानेवाले गिरफ्तार भी हो रहे हैं। मगर, धंधा मंदा होने का नाम नहीं ले रहा। भारत-नेपाल सीमा पर बसा सीतामढ़ी जिले की अगर हम बात करें तो शराब के सेवन से लेकर कारोबार तक यह धंधा परवान पर है। इधर, सख्ती होती है तो लोग सीमा पार शराब पीने चले जाते हैं। वैसे नेपाली शराब की खपत सीतामढ़ी में काफी मात्रा में होती है। ड्राई स्टेट होने के बावजूद इस जिले में शराब पीनेवालों की तदाद कम नहीं है। दूसरी इस रास्ते शराब सीमावर्ती नेपाल के जिलों में भी पहुंचाई जाती है। 1 जनवरी 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक

40 लाख की आबादी के लिए 3500 डाक्टर चाहिए, सिर्फ 171 के भरोसे इलाज! यह भी पढ़ें
छापेमारी -1765
कांडों की संख्या -655
गिरफ्तारी -499
जब्त दो पहिया वाहन- 285
जब्त तीन पहिया वाहन- 13
जब्त चार पहिया वाहन व्यवसायिक- 22
अधिग्रहित दो पहिया वाहन- 260
अधिग्रहित तीन पहिया वाहन- 8
अधिग्रहित चार पहिया वाहन- 8
नीलाम दो पहिया वाहन की संख्या - 336
नीलाम तीन पहिया वाहन की संख्या- 12
नीलाम चार पहिया वाहन की संख्या- 11
जब्त देसी शराब- 57991. 759 लीटर
जब्त विदेशी शराब- 10771.981 लीटर
जब्त बियर -- 288 लीटर
जब्त चुलाई शराब- 2020.800 लीटर
जब्त गांजा- 0
जब्त ताड़ी - 202.700 लीटर
विनष्ट देसी शराब, देसी चुलाई, मसालेदार- 60200.259 लीटर
विनष्ट विदेशी शराब एवं बियर- 11059. 981 लीटर
-------------------
1 जनवरी 2020 से 31 दिसंबर 2020
छापेमारी- 2170
कांडों की संख्या -474
गिरफ्तारी -525
जब्त दो पहिया वाहन- 231
जब्त तीन पहिया वाहन- 18
जब्त चार पहिया वाहन व्यवसायिक- 22
अधिग्रहित दो पहिया वाहन- 619
अधिग्रहित तीन पहिया वाहन- 61
अधिग्रहित चार पहिया वाहन- 69
नीलाम दो पहिया वाहन की संख्या - 227
नीलाम तीन पहिया वाहन की संख्या- 3
नीलाम चार पहिया वाहन की संख्या- 9
जब्त देसी शराब- 77235. 041 लीटर
जब्त विदेशी शराब- 11296.995 लीटर
जब्त बियर -- 90.200 लीटर
जब्त चुलाई शराब- 1159.400 लीटर
जब्त गांजा- 0
जब्त ताड़ी - 512 लीटर
विनष्ट देसी शराब, देसी चुलाई, मसालेदार- 78906.441लीटर
विनष्ट विदेशी शराब एवं बियर- 11387. 195 लीटर

अन्य समाचार