पुराने को किया आउट, नए चेहर पर लोगों ने जताया भरोसा

संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : बिहारीगंज प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में मतदाताओं ने सभी मुखिया को कुर्सी से बेदखल कर दिया। नए चेहरे पर लोगों ने भरोसा जताया है। सांतवे चरण में बिहारीगंज प्रखंड की विभिन्न पंचायत की मतगणना बुधवार को हुई। मुखिया, जिला परिषद व पंसस का परिणाम जारी कर दिया गया। जबकि समाचार प्रेषण तक सरपंच, पंच व वार्ड सदस्य की गिनती जारी थी। मतदान की तरह चुनाव परिणाम में भी आधी आबादी का दबदबा रहा। 10 पंचायत में पांच पंचायतों की कमान महिलाओं के हाथ आई। इसी तरह अधिकांश पदों पर महिलाओं व युवाओं ने बाजी मारी है। इसमें विभिन्न पदों पर अधिकांश लोग पहली बार चुनकर आए हैं। मतगणना को लेकर टीपी कालेज मधेपुरा परिसर में आठ बजे दिन से काफी गहमा-गहमी रही। मतगणना स्थल पर मुखिया, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, जिला परिषद, पंसस पद के उम्मीदवारों के साथ उनके अभिकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ लगी रही। इससे बाहर सड़क पर काफी भीड़ जुट गई। मधुकरचक पंचायत से बाहुबली बीरेंद्र सिंह की पत्नी सुषमा सिंह 2217 रिकार्ड मतों से जीत दर्ज किया। इसके बाद बाहर शांत समर्थकों खुशी से उछल गए और रंग-गुलाल उड़ाने लगे। चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों व उनके समर्थकों के चेहरे खिले थे। हारने हुए उम्मीदवारों के कदम लड़खड़ाते दिखे। अपने समर्थकों को बनावटी मुस्कान के साथ अपनी हार की बात बता रहे थे।


पंचायत में मुखिया पद से विजयी प्रत्याशी पड़रिया : मुखिया प्रत्याशी संतोष कुमार दास को 1026 व प्रतिद्वंदी नीतेश कुमार को 1023 वोट मिले। राजगंज : मुखिया प्रत्याशी उसीमा खातून को 1448 व प्रतिद्वंदी सुमित्रा देवी को 1025 वोट मिले। शेखपुरा : मुखिया प्रत्याशी सुनीता कुमारी को 728 व प्रतिद्वंदी सरिता देवी को 672 वोट मिले। मधुकरचक : मुखिया प्रत्याशी सुषमा सिंह को 2992 व प्रतिद्वंदी नूतन देवी को 785 वोट मिले। गमैल : मुखिया प्रत्याशी बबलू महतो को 1366 व प्रतिद्वंदी तोताराम कामती को 1058 वोट मिले।
मोहनपुर : मुखिया प्रत्याशी मुन्नी देवी को 2306 व प्रतिद्वंदी कल्पना देवी को 1956 वोट मिले। लक्ष्मीपुर लालचंद : मुखिया प्रत्याशी संदीप कुमार को 1483 व प्रतिद्वंदी विजय कुमार को 1254 वोट मिले। बभनगामा : मुखिया प्रत्याशी गुलाब दास को 1457 व प्रतिद्वंदी रीता देवी को 976 वोट मिले। तुलसिया : मुखिया प्रत्याशी अमर भारती को 819 व प्रतिद्वंदी कृष्ण कुमार को 808 वोट मिले। हथिऔंधा : मुखिया प्रत्याशी नूतन देवी को 2394 व प्रतिद्वंदी शबरून निशा को 2133 वोट मिले।
जिला परिषद जिप क्षेत्र संख्या 15 से जयप्रकाश यादव ने स्मिता कुमारी को पराजित कर जीत दर्ज की है। वहीं, क्षेत्र संख्या 16 से अर्चना सिंह ने मनीषा कुमारी को पराजित कर विजयी हुए हैं।

अन्य समाचार