पुरनहिया में आ‌र्म्स के बल पर तीन लाख से अधिक की लूट

शिवहर। पुरनहिया थाना क्षेत्र के बराही मोहन गांव में आधा दर्जन सशस्त्र अपराधियों ने शुक्रवार की रात किसान के घर में घुसकर तीन लाख रुपये की अधिक की संपत्ति लूट ली। सशस्त्र डकैतों ने आ‌र्म्स के बल पर गृहस्वामी वेदानंद मिश्र की पुत्री अनु मिश्रा से आभूषण, मोबाइल और कपड़े समेत तीन लाख की संपत्ति लूट कर फरार हो गए। सूचना के बाद एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय व थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पूरे दिन एसडीपीओ और थानाध्यक्ष की टीम मामले की जांच करती रही। वहीं डॉग क्क्वायड की मदद से भी जांच की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस दौरान गांव से दक्षिण स्थित फुलवारी से कपड़े और कागजात बरामद किया। गृहस्वामी ने डकैती का दावा किया है। जबकि, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने डकैती की घटना से इन्कार किया है। वहीं इसे भीषण चोरी की वारदात करार दिया है। साथ ही घटना को संदिग्ध बताया है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की तहकीकात जारी है। साथ ही अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बताया गया हैं कि वेदानंद मिश्रा इलाके के किसान है। वह खुद पटना गए थे। छठ के अवसर पर सीतामढ़ी जिले के भूतही स्थित ससुराल से उनकी पुत्री अनू मिश्रा अपने मायका बराही मोहन गांव आई थी। शुक्रवार की आधी रात बाद सशस्त्र डकैत उनकी पुत्री अनु मिश्रा के कमरे में घुसकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घर के बरामदे में दो लोग सोये थे।


अन्य समाचार