प्रभारी सीडीपीओ के सहारे चल रहा बाल विकास परियोजना



संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : कुपोषण मुक्त अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्रों की प्रशासनिक व्यवस्था बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के जिम्मे है। इस स्थिति में एक बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के सहारे तीन प्रखंड का संचालन किया जाना। सरकारी अभियान के सफल संचालन पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है। बिहारीगंज प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय एक वर्ष से अधिक समय से प्रभारी सीडीपीओ के सहारे चल रहीं है। तत्कालीन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुनीता दयाल के स्थानान्तरण के बाद सीडीपीओ का प्रभार सीओ नागेश कुमार मेहता को मिला था। इसके बाद दो अगस्त को आलमनगर की सीडीपीओ मीना कुमारी को संपूर्ण प्रभार सीओ सह पूर्व सीडीपीओ नागेश कुमार मेहता ने दिया। बताया जाता है कि सीडीपीओ मीना कुमारी को बिहारीगंज और पुरैनी प्रखंड का प्रभार रहने के कारण सेविका व सहायिका को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि प्रखंड में 159 आंगनबाड़ी केन्द्र है। जहां चार महिला सुपरवाइजर वर्षों से पदस्थापित है। जिसका स्थानान्तरण के लिए स्थानीय विधायक निरंजन कुमार मेहता ने धांधली के शिकायतों पर विधानसभा में भी प्रश्न उठाया है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होना, एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। सीडीपीओ कार्यालय का भवन नहीं रहने के कारण बीआरसी भवन में कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। जिससे शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हलांकि सीडीपीओ भी तीन जगह के कार्यालय के संचालन से परेशान है। उन्होंने भी कुछ आंगनवाड़ी केन्द्रों में अनियमितता रहने की बात कबूल करती है। महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ होगा आंदोलन
सहरसा मधेपुरा एनएच 107 का निर्माण कार्य मार्च तक होगा पूरा : सांसद यह भी पढ़ें
संवाद सूत्र, कुमारखंड (मधेपुरा) : प्रखंड राजद कार्यालय में रविवार को पार्टी के सभी संगठनों की बैठक हुई। बैठक में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है। इससे मध्यमवर्ग और गरीब जनता की कमर टूट गयी है7 सरकार के द्वारा रोजगार सृजन की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। बेरोजगार युवा अपराध की ओर बढ़ रहे हैं। सामाजिक संतुलन बिगड़ रहा है। रोजगार के तलाश में लोग पलायन कर रहे हैं। घर हो या बाहर लोग कहीं सुरक्षित नहीं है। इसे लेकर अब युवाओं को एक जुट होकर आन्दोलन करना होगा। मूठी भर लोग देश को अपने कब्जे में ले रखा है। इससे मुक्त कराकर नए भारत का निर्माण करना होगा। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष प्रो.वेदप्रकाश, युवा राजद अध्यक्ष चंद्रकिशोर राम ,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गुलशन खातून, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फारुक अंसारी, आपदा प्रबंधन अध्यक्ष संजय कुमार पप्पू, कामेश्वर यादव, पैक्स अध्यक्ष देवनंदन यादव, अशोक यादव, रतन सिंह, रविद्र कुमार, सतेन्द्र यादव, विनय कुमार, संतोष गोस्वामी, सुशील कुमार आदि मौजूद थे।

अन्य समाचार