भारतीय संविधान निर्माण में बिहार की भूमिका सर्वोच्च

दरभंगा। कुंवर सिंह महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में राष्ट्रीय सेवा योजना कुंवर सिंह कालेज इकाई, आइक्यूएसी एवं राजनीतिक विभाग द्वारा नशामुक्ति और संविधान दिवस मनाया गया। नशाखोरी का समाज और युवाओं पर प्रभाव पर परिचर्चा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार झा ने कहा भारत के संविधान के निर्माण में बिहार की भूमिका सर्वोच्च है। भारत के संविधान के निर्माण में डॉ राजेंद्र प्रसाद, सच्चिदानंद सिन्हा और नंदलाल की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्राचार्य डा. अशोक कुमार ने कहा देश के सभी नागरिकों को अपने अधिकार और कर्तव्य की जानकारी होनी चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डा. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भीमराव ने सभी धर्म, सभी जाति, के साथ गंगा जमुनी संस्कृति का ख्याल रखा। आज यही कारण है कि पूरी दुनिया में भारतीय संविधान को सर्वोच्च माना गया है। नशा मुक्ति दिवस पर पूरे बिहार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहल की चर्चा करते हुए कहा इससे समाज को काफी लाभ पहुंचेगा।

दिल्ली एमसीडी चुनाव में लागू हो सकती दरभंगा पंचायत चुनाव पद्धति यह भी पढ़ें
चाइल्ड लाइन केंद्रीय समन्वयक आराधना कुमारी भारतीय संविधान एवं नशा मुक्ति पर चर्चा करते हुए कहा बच्चों की हितों की रक्षा के लिए सातों दिन 24 घंटे चलने वाली भारत की पहली निशुल्क संस्था है। बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा ने आपात स्थितियों में बच्चों को मदद करना, संवेदनशील एजेंसियों के बारे में जानकारी दी। महिला संरक्षण पदाधिकारी (महिला हेल्पलाइन) अजमतुन निशा भारतीय संविधान में महिलाओं के अधिकार और कर्तव्य के बारे में चर्चा की।
आनलाइन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डा. मधुश्री ने संविधान दिवस के अवसर पर आनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विभिन्न विवि और कालेजों के शिक्षकों, छात्रों ने भाग लिया। आइक्यूएसी के कोऑर्डिनेटर एवं इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डा. राकेश रंजन सिन्हा ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना, राजनीति शास्त्र विभाग एवं आइक्यूएसी के तत्वाधान में आयोजित संविधान दिवस और नशा मुक्ति दिवस एक ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम में डा. सत्येंद्र कामत , डा. गुंजन कुमारी, डा. सुगंधा कुमारी, स्वयंसेवक कृष्ण कुमार पूर्वे, शुभम कुमार झा, तनु कुमारी झा ,अनीशा सिंह ,रोहित कुमार सिंह, मोहम्मद इकबाल, शिवानी कुमारी, पूजा कुमारी, अभयानंद, रोज कुमारी झा, प्रियंका कुमारी, सानिया कुमारी, प्रिया कुमारी, रोशन कुमार राम भी मौजूद थे।
-

अन्य समाचार