राष्ट्र निर्माण के लिए नशामुक्त समाज का होना जरूरी

संवाद सूत्र, सिंहेश्वर (मधेपुरा) : मधेपुरा कालेज, मधेपुरा के सभागार में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार ने की।

इस मौके पर बिहार राज्य गांधी स्मारक पटना के हीरालाल केसरी ने व्याख्यान देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए नशामुक्त समाज का होना जरूरी है। हर व्यक्ति के चरित्र अर्थात नैतिक स्तर को सुधारने के लिए एक अभियान चलाना होगा। हर नागरिक को देश के लिए गंभीरता से सोचने की जरूरत है।
उन्होंने ने कहा कि पर्यावरण की कमी के कारण आज प्रकृति भी हम से मुंह मुड़ कर विमुख हो गई है। बड़े-बड़े शहर प्रदूषण युक्त हो गया है। हमारी सरकार और विभिन्न संस्थाएं पर्यावरण के बेहतर निर्माण के लिए प्रयास कर रही है। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार ने कहा कि हम 21वीं सदी में है, लेकिन एक बेहतर राष्ट्र निर्माण की बात कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि हमें अभी भी बहुत कुछ करना है जो युवाओं से ही संभव है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आना होगा। व्याख्यान में मुख्य रूप से मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष चंदेश्वरी यादव, समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डा भगवान कुमार मिश्रा, दर्शनशास्त्र विभाग के डा. कामेश्वर यादव, डा. प्रियंका किशोर, गृह विज्ञान की किरण कुमारी, हिदी विभाग की लीला, वनस्पति विज्ञान के अध्यक्ष संस्थान सचिव गणित विभाग के सहायक प्रचार गजेंद्र यादव, संजय कुमार आदि शामिल थे।

अन्य समाचार