जहानाबाद में दिव्यांगों के बीच रेस प्रतियोगिता, अखिलेश, चुनमुन और पंकज ने मारी बाजी, डीएम ने किया पुरस्कृत

जहानाबाद। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर शुक्रवार को जिलाधिकारी हिमांशु कुमार राय ने गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सामाजिक सुरक्षा कोषांग सह जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग के सौजन्य से यह आयोजन किया गया। मौके पर दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल रेस, नींबू चम्मच, एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने स्वागत गान से की। जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्राइसाइकिल रेस का शुभारंभ किया गया। रेस में विजेता अखिलेश कुमार प्रथम, चुनमुन कुमार द्वितीय एवं पंकज कुमार तृतीय को पुरस्कार दिया गया।


एथलेटिक्स खेल विद्या में उपलब्धि प्राप्त करने के लिए निर्वाचन पीडब्ल्यूडी आइकान अजीत कुमार को ट्राफी देकर सम्मानित किया। नींबू चम्मच रेस में बेबी सोनी कुमारी, निभा कुमारी तथा सोनी कुमारी, चित्रकला में अंजली कुमारी, अंजलि तथा उषा एवं वैजयंती को पुरस्कृत किया गया।
सहायक निदेशक निकिता ने दिव्यांगों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने गांधी मैदान परिसर में अवस्थित संजीवनी वैन का भी निरीक्षण किया। डीपीएम बुनियाद केंद्र को निर्देशित किया गया। समय-समय पर कक्षा आठ के नीचे वाले विद्यालयों में भी रूट चार्ट तैयार कर परिचालन सुनिश्चित कराने को कहा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में भी विश्व दिव्यांग दिवस बिहार शिक्षा परियोजना शिक्षा विभाग द्वारा मनाया गया। उद्घाटन जिलाधिकारी एवं डीईओ रौशनआरा ने किया। विद्यालय परिसर में फलदार आम के पौधे लगाए गए। संचालन संभाग प्रभारी मीनू कुमारी ने किया। मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश कुमार ने दिव्यांगों की सुविधा के लिए बनाए गए कानून की जानकारी दी।

अन्य समाचार