आग में जले घर, लाखों का हुआ नुकसान

संसू, रानीगंज(अररिया): रानीगंज के पचीरा पंचायत के वार्ड संख्या आठ में शुक्रवार की मध्य रात्रि आग लगने से चार घर जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर से कुछ भी निकाल पाना मुश्किल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निपीड़ितों में पचीरा पंचायत के वार्ड संख्या 08 निवासी महादेव मंडल व उनके पुत्र दीपक मंडल, गोलू मंडल और करन मंडल है। अगलगी की घटना में करीब पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हो गया। अग्निपीड़ित महावीर मंडल ने बताया की शुक्रवार की रात हम सभी सोए हुए थे। इस बीच करीब 12 बजे अचानक घर से आग की तेल लपटे उठने लगी। देखते ही देखते आग ने दीपक मंडल, गोलू मंडल, करन मंडल के घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से घर के कीमती सामान, कपड़े, बर्तन, 10 क्विटल धान, के आलावे एक मोटरसाइकिल, पंपसेट जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना में दो दुधारू गाय, एक बछड़ा, और तीन बकरी की झुलसकर मौत हो गयी। वहीं अग्निपीड़ित महावीर मंडल ने बताया कि मक्के की खेती के लिए खाद लाने के एक महाजन से उधार लेकर बीस हजार रुपये रखे थे जो जलकर राख हो गया। घटना को लेकर सीओ मनोज कुमार वर्णवाल ने बताया कि अगलगी की घटना की जानकारी मिली है जांच कर उचित मुआवजा दिया जाएगा।


पलीसी में लगी आग
संसू, पलासी (अररिया): पलासी प्रखंड के चहटपुर पंचायत अंतर्गत पलासी बस्ती वार्ड नंबर दस में शनिवार को अचानक लगी आग में आधा दर्जन घर जल गये। इस अग्निकांड की घटना में कपड़े, अनाज व अन्य घरेलू सामान सहित करीब दो लाख रुपये से अधिक की सम्पत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्नि पीड़ितों में हाजी सलीम, मुस्तफा उर्फ मुन्ना, अली मुर्तजा, इरतजा, इफ्तिखार सहित अन्य शामिल हैं। पीड़ितों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को भी दिये जाने की बात कही है।

अन्य समाचार