उपमुखिया के चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप



संवाद सूत्र, ग्वालपाड़ा (मधेपुरा): उपमुखिया के चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक स्तर पर गड़बड़ी करने का आरोप प्रखंड बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी लगाते हुए झिटकिया कलौतहा पंचायत के पांच वार्ड सदस्य तीन दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। धरना पर वार्ड सदस्यों का कहना है कि उप मुखिया के चयन के लिए सदन में सभी आठ वार्ड सदस्य के बीच चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक स्तर गड़बड़ी करते हुए सुरेंद्र कुमार को उपमुखिया बना दिया गया। धरना पर बैठे वार्ड सदस्य विवेक कुमार व अन्य का कहना है कि उपमुखिया के चुनाव के दौरान पहले हाथ उठा कर मतदान करवाया गया। जिसमें विवेक कुमार को पांच मत मिलने की बात बताई गई। लेकिन दूसरे पक्ष के द्वारा फिर पुन: गुप्त मतदान करवाया गया। जिसमे भी विवेक कुमार को फिर पांच मत प्राप्त हुआ और सुरेंद्र कुमार को तीन मत प्राप्त होने की बात कही गई। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर गड़बड़ी करते हुए विवेक कुमार के चार मत को रद्द करते हुए सुरेन्द्र कुमार को उप मुखिया घोषित कर दिया गया। वहीं विवेक कुमार के समर्थकों के द्वारा बीडीओ सह निर्वची पदाधिकारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों की मदद की। विवेक कुमार के नेतृत्व में अन्य वार्ड पार्षदों ने कृषि कार्यालय के मुख्य गेट पर तीन दिनों से धरना पर बैठ गए।

अन्य समाचार