एक पखवाड़े बाद भी नहीं हो सका चोरी की वारदात का पर्दाफाश



संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : अनुमंडल मुख्यालय के पश्चिम ब्राह्माण टोला में 15 दिन पूर्व चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली है। पुलिस चोर तक नहीं पहुंच पाई है। इस कारण चोरी के शिकार हुए स्वजन की चिता बढ़ती जा रही है। स्वजन चोरी की वारदात से उबर नहीं पा रहे हैं।
पीड़ित का कहना है कि चोरी की बड़ी घटना है। उस वारदात ने स्वजन को हिला कर रख दिया है। पुलिस पदाधिकारी से जल्द चोरों का पता लगाने की मांग की है। पुलिस कार्रवाई में हो रही देरी से पीड़ित खासे नाराज हैं। यद्यपि पुलिस चोरी की वारदात में कार्रवाई जारी रखे हुए हैं। वारदात के जल्द खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। मालूम हो कि मुख्यालय में बीते 10 फरवरी की रात चोरों ने चार घर से लगभग 40 लाख के नगदी सहित गहना, जेवर व अन्य समान की चोरी की घटना को अंजाम दिए था। जानकारी अनुसार उदाकिशुनगंज मुख्यालय के वार्ड संख्या सात के स्टांप वेंडर निरंजन मिश्र उर्फ मंटू मिश्र, अधिवक्ता अनिल मिश्रा, बजाज शोरूम के मालिक गोपाल कुमार मिश्र, कुमार कौशल मिश्र सभी घर चोरों ने हाथ साफ किया। वारदात की रात घर के सभी सदस्य पूर्णिया छठी कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। सुना घर पाकर गहने, रुपए और एक बाइक की चोरी किया था। इसमें लगभग 40 लाख रूपये के चोरी होने का अंदाजा लगाया गया था।

बताया जाता है कि वारदात का पता लगाने के लिए पुलिस ने कई तरह के वैज्ञानिक अनुसंधान किया, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग पाया। इस दौरान पुलिस के सारे दावे विफल साबित हो रहा है। पीड़ितों का मानना है कि पुलिस हुए घटना को लेकर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

अन्य समाचार