पहली बार चैयरमैन चुनने को ले उत्साहित हैं सिंहेश्वरवासी

संवाद सूत्र, सिंहेश्वर (मधेपुरा) : पहली बार नगर सरकार को चुनने को लेकर सिंहेश्वरवासी उत्साहित हैं। पहला मौका होगा जब यहां के लोग नगर पंचायत के लिए अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। अप्रैल-मई में संभावित चुनाव को लेकर गहमागहमी अभी से ही है। प्रत्याशी जहां मैदान में उतरने लगे हैं। वही आमजन भी नगर पंचायत घोषित होने के बाद होने जा रहे चुनाव को लेकर उत्साहित हैं।

अब तक सिंहेश्वर बाजार क्षेत्र दो पंचायतों में बंटा हुआ था। लेकिन अब गौरीपुर व सिंहेश्वर पंचायत के भाग को जोड़कर इसे नगर पंचायत बनाया जा चुका है। एक तो नगर पंचायत का पहली बार चुनाव होगा। दूसरा इस बार पहली बार पूरे राज्य में मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव सीधे जनता करेगी। सीधे चुनाव को लेकर आमजन जहां उत्साहित हैं। वहीं उम्मीदवार भी अभी से ही मैदान में आते जा रहे हैं। घर घर संपर्क अभियान भी कई भावी प्रत्याशियों द्वारा प्रारंभ कर दिया है। चैयरमैन के पद के लिए अब तक एक दर्जन उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुका है। वहीं उप मुख्य पार्षद के लिए भी दावेदार सामने आने लगे हैं। वार्ड सदस्यों की भी तैयारी प्रारंभ

वार्डो के परिसीमन होने के साथ ही चुनाव की गहमागहमी और बढ़ने लगी है। वार्ड सदस्यों के लिए भी लोग आने आने लगे हैं। इस बार चुनाव में जोरदार टक्कर होने की संभावना है। नगर पंचायत बनने के पहले गौरीपुर व सिंहेश्वर पंचायत था। इस बार पंचायत प्रतिनिधि के अलावा व्यवसायी वर्ग से भी अच्छे खासे उम्मीदवार मैदान में उतरते दिख सकते हैं।
12 वार्ड का होगा सिंहेश्वर नगर पंचायत
सिंहेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र में 12 वार्ड होगा। वार्डों का परिसीमन किया जा चुका है। नगर विकास विभाग द्वारा ही वार्डो की संख्या तय कर भेजी गई थी। जिला स्तर पर वार्डों का परिसीमन करने का निर्देश था। जिला प्रशासन द्वारा परिसीमन का कार्य पूरा किया जा चुका है। आठ मार्च को जिला गजट में गठित वार्डों का सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

अन्य समाचार