गबन के बाद भी वार्ड सदस्य पर नहीं हुई कार्रवाई

संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के तत्कालीन रामपुर खोरा पंचायत के वार्ड संख्या छह के वार्ड सदस्य विकास कुमार वार्ड सचिव के फर्जी हस्ताक्षर से लाखों की हेरा-फेरी की है। इसमें बैंक पदाधिकारी और कर्मचारी की भी मिली भगत सामने आई है। सात माह पहले उदाकिशुनगंज के बीडीओ ने डीएम को सौंपा था। यद्यपि मामले में अबतक कार्रवाई नहीं हो पाया। अब जाकर फिर से मामला गरमाने लगा है। शिकायतकर्ता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। बताते चले कि बीते वर्ष के जुलाई माह में वार्ड सचिव के आवेदन के आलोक में बीडीओ प्रभात केसरी ने पूरे मामले की जांच की थी। जांच में मामला सही पाया गया। उसके बाद बीडीओ ने कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट समर्पित किया। वार्ड सचिव वार्ड संख्या छह ग्राम पंचायत रामपुर खोरा द्वारा समर्पित आवेदन के आलोक में शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक बिहारीगंज से प्राप्ति की गई चेक संख्या 686174 दिनांक आठ मार्च 2021 में राशि दो लाख 92 हजार का हस्तांतरण मेंसर्स जयगुरूदेव ईट उद्योग बिहारीगंज की जांच की गई। चेक संख्या 68174 का अवलोकन किया गया। अवलोकन से प्रतीत होता है कि वार्ड सचिव के हस्ताक्षर के स्थान पर रनिग हस्ताक्षर न होकर बल्कि किसी तरीके से हस्ताक्षर को मिलाने की कोशिश की गई। प्रखंड कार्यालय उदाकिशनगंज के कार्यालय पत्रांक 1097 दो दिनांक 07.06 2021 के माध्यम से वार्ड अध्यक्ष पंचायत रामपुर खोरा को समस्त अभिलेख के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। लेकिन लिखित व कई बार मौखिक निर्देश देने के बावजूद उपस्थित नहीं हुए। बीडीओ ने लिखा कि इससे स्पष्ट होता है कि इनकी मनसा गलत है। विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में स्पष्ट है कि समिति के खाते के संचालन अध्यक्ष वार्ड सदस्य व सदस्य सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाएगा। समिति द्वारा क्रियान्वयन योजना से संबंधित अभिलेख व बैंक पासबुक चेक बुक आदि अध्यक्ष की अभिरक्षा में रखे जाएंगे। वार्ड सदस्य की अभिरक्षा में चेक बुक रहने के कारण विकास कुमार वार्ड सदस्य द्वारा सचिव का फर्जी हस्ताक्षर कर भारतीय स्टेट बैंक बिहारीगंज के शाखा प्रबंधक व अन्य संबंधित कर्मियों की मिलीभगत से राशि की निकासी भेंडर जयगुरूदेव ईट उद्योग बिहारीगंज के खाते से की गई है। इससे प्रतीत होता है कि इस जालसाजी हेराफेरी में वार्ड सदस्य विकास कुमार भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक व अन्य संबंधित कर्मी तथा जयगुरूदेव ईट उद्योग बिहारीगंज के प्रोपराइटर शामिल है। मामले में पंचायती राज पदाधिकारी उदाकिशुनगंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी उदाकिशुनगंज, अनुमंडल पदाधिकारी उदाकिशुनगंज, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मधेपुरा उप विकास आयुक्त मधेपुरा को पत्र प्रेषित कर शिकायत दर्ज की गई है।


मामला संज्ञान में है। जांच रिपोर्ट पहले ही वरीय अधिकारी को समर्पित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई वरीय अधिकारी स्तर से ही संभव है।
प्रभात केसरी
बीडीओ
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)

अन्य समाचार