पर्यटन को बढ़ावा देने वाली राइड टीम का दाउदनगर में स्वागत

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : पटना के दानापुर से रोहतास जिला स्थित रोहतास गढ़ किला जाने वाली राइड टीम का स्वागत शुक्रवार को मौलाबाग में किया गया। 16 सदस्यों की टीम रायल इनफील्ड के क्लासिक बाइक से करीब 210 किलोमीटर की यह दूरी तय करेगी। टीम शुक्रवार की रात कैमूर पहाड़ की तलहटी में बसे प्रखंड मुख्यालय रोहतास और शनिवार की रात पहाड़ पर बसे गांव रेहल में विश्राम करेगी।

मालूम हो कि रेहल में स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गए हैं और रोहतासगढ़ किले का भी उन्होंने भ्रमण किया है। टीम के लीडर आशीष कौशिक ने बताया कि बीते करीब पांच वर्ष से पर्यटन को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। पर्यटन के नक्शे से दूर स्थित इलाके को जनता के सामने लाने का उनका प्रयास है। इसमें सफलता मिल रही है। कहा कि लेह और लद्दाख मोटरसाइकिल से जाने का अपना क्रेज है। लोगों में उत्सुकता रहती है इस तरह की यात्रा के लिए, लेकिन बिहार में भी काफी ऐसे स्थान हैं जहां राइड का आनंद लिया जा सकता है। इनके साथ राइड कोआडिनेटर शक्ति राठौर, शशांक प्रधान, हर्षित पल्लव शामिल हैं। उनका स्वागत डा. मनोज कुमार, संस्कार विद्या के सीईओ आनंद प्रकाश, विद्या सागर, विनय प्रकाश और अंश पल्लव ने किया। 24 घंटे में फूल हो गई 14 सीटें

इस यात्रा के लिए 14 सीटें रखी गई थीं। बताया गया कि मात्र 24 घंटे में यह सीट फुल हो गई है। यह बताता है कि बिहार में भी लोगों में राइड का क्रेज है। जरूरत है इसे और प्रेरित करने की। बिहार में स्टार गेजिग के मात्र तीन स्थान
बिहार में स्टार गेजिग से जुड़ा तीन महत्वपूर्ण स्थान है। बताया गया कि बिहार में मसौढ़ी, जमुई और रोहतास जिला का पहाड़ी इलाका ऐसा स्थान है जहां से तारों को साफ तरीके से देखा जा सकता है। प्रदूषण के कारण मसौढ़ी से तारों को साफ तरीके से देखना मुश्किल का काम हो गया है। रोहतासगढ़ किले पर स्टार गेजिग की फोटोग्राफी का प्रशिक्षण राइड टीम को दिया जाएगा। इससे तारों के बारे में लोगों की जिज्ञासा बढ़ेगी।

अन्य समाचार