अधिक रुपयों की लालच में सीएमएस कर्मी ने रची थी साजिश

जागरण संवाददाता,बिहारशरीफ: बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम से गायब हुए 31 लाख, 78 हजार रुपये मामले में पुलिस ने रविवार को भी शहर का खाक छानती रही। हालांकि पुलिस ने इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बताया लेकिन सूत्र की मानें तो पुलिस सीएमएस कंपनी की भूमिका की जांच करने में जुटी है। अब तक अनुसंधान में यह भी सामने आया कि काफी कम सैलरी में कंपनी कर्मियों की बहाली करती है और लाखों रुपये की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप देती है। कर्मियों को सही ढ़ग से प्रशिक्षण भी नहीं दिया जाता है। यही कारण रहा कि गिरफ्तार सीएमएस कर्मी सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं निवासी अमरजीत कुमार व सिलाव थाना क्षेत्र के दरियासराय गांव निवासी दीपक कुमार रुपयों की लालच में इस घटना को अंजाम दिया। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अमरजीत व दीपक के पीछे कौन है जिसके कहने पर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। डीएसपी डा.शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस हर बिदु पर जांच कर रही है। सीएमएस कंपनी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


उक्रेन- रूस युद्ध के बीच फंसे नालंदा के 41 में 40 छात्र-छात्राओं की सुरक्षित घर वापसी
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : उक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच फंसे नालंदा जिले के 41 में 40 छात्र-छात्राओं की सुरक्षित घर वापसी हो गई है। इनमें अधिकांश छात्र-छात्राएं उक्रेन के अलग-अलग विश्व विद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई करने गये थे। इस आशय की जानकारी रविवार को डीएम शशांक शुभंकर ने दी। उन्होंने बताया की उक्रेन से सुरक्षित घर वापसी करने वाले छात्र-छात्राओं को डीएम ने शुभकामनाएं दी है।
घर वापसी करने वाले छात्र-छात्राएं
कुमारी उज्ज्वला बैक क्लोनी लहेरी, राणा सुभम पुलिस चौकी बिहारशरीफ, भारती दिव्या थाना एकंगरसराय, सौरभ कुमार थाना हरनौत, कुमार अभिषेक थाना हरनौत, भवानी शंकर थाना वेना, सौरभ राज बिहार थाना, विक्की कुमार वेना थाना, गौरव कुमार गिरियक थाना, मोजामिल मोहम्मद लहेरी थाना, गजानफार सैद बिहार थाना, आयुष आनंद सोहसराय, कुमार शांतनू थाना सिलाव, आरतजा मो. लहेरी थाना, प्रसाद सुशांत एकंगरसराय थाना, विश्वजीत इस्लामपुर थाना, प्रियांशु सिन्हा बिहार थाना, चंदन कुमार, तेल्हाड़ा थाना, सिंह उत्कर्ष इस्लामपुर थाना, आदित्या कुमार पटेल सिलाव थाना, रौशन रितिक अस्थावां थाना, हरिनंदन बिहार थाना, दांसु सोनकर रहुई थाना, राहुल कुमार सोहसराय थाना, मृत्युंजय कुमार एकंगरसराय थाना, राहुल कुमार, बिहारशरीफ, बुक्कस मो. लहेरी थाना, मो.फैजान, बिहार थाना, चन्द्रमणि कुमार, बिरजू मिल्की, पल्लब प्रियांशु तेल्हाड़ा थाना, रोजिन तेल्हाड़ा थाना, सुनील कुमार बिहार थाना, श्वेता सिंह एकंगरसराय थाना रविरंजन कुमार इस्लापुर थाना, सुभम कुमार, राहुल कुमार सोहसराय थाना, सुभम झा कतरीसराय थाना, शिवेन्द्र कुमार गिरियक थाना रिशव रंजन सिन्हा सरमेरा थाना के रहने वाले हैं।

अन्य समाचार