विश्व कल्याण के लिए माहिलाओं को सबल होने की जरूरत : नवीन

संवाद सूत्र, सिंहेश्वर (मधेपुरा) : बीएन मंडल विवि अंतर्गत बीएनएमभी कालेज साहुगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. नवीन कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण के लिए माहिलाओं को सबल होने की जरूरत है।

उन्होंने आदर्श शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही। डा. मृत्युंजय कुमार ने कहा कि आज महिला बदलाव के दौर में है। वे पुरूषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। वे समाज के हर क्षेत्र में प्रयत्नशील हैं। डा. अरविद कुमार ने कहा कि छात्राओं को अपने अधिकार का बोध होना चाहिए व अधिकार प्राप्ति के लिए संघर्ष करना चाहिए। डा. मनोरंजन प्रसाद ने कहा कि आज नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। वह काली और दुर्गा के रूप में समाज की सेवा करती है। डा. सेफालिका शेखर ने नारी शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि समाज रूपी रथ में दोपहिया है नर और नारी। दोनों का समान रूप से शिक्षित होना आवश्यक है। कार्यक्रम पदाधिकारी डा. नारायण कुमार ने कहा कि महिला मां बनकर बच्चों को पालती है और उनमें अच्छे संस्कार डालती है। मां ही बच्चों का प्रथम गुरू होती है। मंजू कुमारी ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि आज नारी मान सम्मान की खोज में विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्हें घर की दहलीज को लांग कर नौकरी करने के लिए आगे बढ़ना होगा। क्रांति कुमारी ने कहा कि महिला मां के रूप में सब का पालन पोषण करती हैं और बेटी के रूप में सब की सेवा करती है। सत्यम कुमार ने कहा कि आज सरकार स्त्री शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए वर्ष पूर्ण प्रयास कर रही है। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए डा. सत्येंद्र कुमार ने कहा कि आज छात्राएं कला, चिकित्सा विज्ञान, प्रशासनिक सेवा आदि देने में छात्रों को जबरदस्त चुनौती दे रही है। इस मौके पर पूजा कुमारी, मीना कुमारी, शांति कुमारी, कोमल कुमारी और अंशु कुमारी ने दहेज उन्मूलन गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डा. विजय कुमार यादव, डा. कौशल किशोर गुप्ता, प्रो. ब्रह्मानंद गोइत, प्रो. सुभानंद शंभू, डा. हरीश खंडेलवाल, नवीन चंद्र यादव, डा. किशोर कुमार सिंह, प्रो.किशोर कुमार, डामीरा भारती, नथिया देवी, पीटीआइ प्रेम कुमार, कौशल कुमार, शंकर कुमार, उत्तम लाल यादव, रामनारायण, रवि कुमार, मुकेश कुमार दास, गजेंद्र यादव, विध्याचल शर्मा, बंदे लाल यादव, देवनंदन यादव आदि उपस्थित थे।

अन्य समाचार