बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

बड़हरा : कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने बलुआ में आयोजित यज्ञ से बाइक चोरी कर रहे दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। हाल के दिनों में बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर महायज्ञ में कृष्णागढ़ थाना की पुलिस सादे लिबास में मौजूद थी। इस दौरान चोरों ने एक बाइक में मास्टर की डालकर जैसे ही लाक तोड़ने का प्रयास किया, वैसे ही पुलिस ने रंगे हाथ दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद दोनों चोरों के निशानदेही पर पुलिस ने बिहिया प्रखंड के पिपरा पकड़ी गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो और चोरों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अरविद कुमार ने बताया कि बाइक चोरी के मामले मे मुन्ना सिंह, गोलू कुमार सिंह, अमन सिंह तथा पीयूष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सभी बाइक चोर बिहिया प्रखंड के पिपरा पकड़ी गांव के हैं। बता दें कि विगत आठ मार्च को थाना क्षेत्र के त्रिभुवानी गांव के समर सिंह की बाइक बलुआ यज्ञ से चोरी हो गई थी। इस दौरान समर सिंह ने कृष्णागढ़ थाना में एक आवेदन देकर अज्ञात बाइक चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद कृष्णागढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई थी। पुलिस ने बलुआ यज्ञ में सादे लिबास में निगरानी करने लगी थी। निगरानी के दौरान ही पुलिस ने दो बाइकों चोरों को गिरफ्तार किया। इन दोनों चोरों से कड़ी पूछताछ के बाद गुरुवार के सुबह गैंग का पर्दाफाश हुआ।

---------------
पेज 3 या 5: हत्या के प्रयास समेत अलग-अलग कांडों में 36 गिरफ्तार
आरा: भोजपुर एसपी विनय तिवारी के आदेश पर कांड में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी व शराब बरामदगी को लेकर अभियान चलाया गया। करीब 36 लोग पुलिस के हत्थे चढ़े। इसमें कांड में 13, वारंट में पांच व शराब में 18 लोग पकड़े गए है। करीब 224 लीटर देसी शराब व 397 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। गड़हनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में डुमरिया निवासी विनोद सिंह को धर दबोचा। धोबहां ओपी पुलिस ने देवढ़ी गांव से दो आरोपियों नीतीश कुमार व रजनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बड़हरा थाना पुलिस ने मुजफ्फरपुर के कुढ़नी निवासी भरत कुमार साह को धर दबोचा। टाउन थाना पुलिस ने एक वांछित आरोपित दिनेश सेठ को धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपित बक्सर जिले के राजपुर थाना के बभनीसरेजा का निवासी है। ईमादपुर पुलिस ने माइनिग में तरारी के बड़कागांव गांव निवासी विकास यादव, करथ निवासी संजय,पीरो के मोहन टोला निवाी भोला साह व बक्सर जिले के नउआ निवासी लक्ष्मण साह को गिरफ्तार कर लिया। जगदीशपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास में ब्लाक मोड़ निवासी राम नरेश सिंह को धर दबोचा। हत्या के प्रयास में हरनाही निवासी हंसराज यादव को गिरफ्तार कर लिया। अगिआंव बाजार पुलिस ने एक मामले में कठुआ निवासी संजीत कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। तरारी पुलिस ने शराब के साथ बमशंकर सिंह व गड़हनी थाना पुलिस ने शराब के साथ शांतिनगर से पांच को धर दबोचा।

अन्य समाचार