राज्यस्तरीय विद्यालय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

बेगूसराय। कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में शहर के एमआरजेडी कालेज में शनिवार से चार दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता शुरु हुई। 12 से 15 मार्च तक आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी अरविद कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

जिला पदाधिकारी अरविद कुमार वर्मा ने कहा कि खेल वर्तमान समय में स्वास्थ्य की ²ष्टि से सर्वोत्तम साधन है, इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा निशांत कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता को कराने में जिला प्रशासन एवं कालेज प्रबंधन का बहुत बड़ा सहयोग मिला है। उन्होंने आगत अतिथियों का स्वागत चीवर एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया। मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी भुवन कुमार, एमआरजेडी कालेज के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, प्रो. अशोक यादव, हर्ल के पदाधिकारी मनीष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। इससे पूर्व एमआरजेडी की छात्राओं ने संगीत शिक्षक के साथ मिलकर अतिथियों के स्वागत में गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक रंधीर कुमार ने किया। पहले मुकाबले में बेगूसराय और बक्सर विजय

उद्घाटन का पहला मुकाबला अंडर-14 एवं 17 में बेगूसराय बनाम समस्तीपुर के बीच खेला गया। जिसमें बेगूसराय ने समस्तीपुर को दोनों उम्र वर्ग में हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में बक्सर की टीम ने अंडर-14, 17 एवं 19 तीनों उम्र वर्ग में जमुई को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। जिलाधिकारी ने सेल्फी प्वाइंट पर जाकर सेल्फी भी खिचवाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त रेफरी राणा रणजीत सिंह, कार्यालय सहायक भवेश कुमार, जिला कबड्डी संघ के सचिव श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, संयुक्त सचिव पवन कुमार सहयोग कर रहे हैं।

अन्य समाचार