हुड़दंगियों से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : अनुमंडल क्षेत्र में होली और शब-ए-बरात को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। हुड़दंगियों से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। अधिकारी लगातार क्षेत्रों का भ्रमण कर रही है। किसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने पुख्ता तैयारी कर रखा है। शहर से लेकर गांव तक पुलिस फ्लेग मार्च की। क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। एसडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा, एसडीपीओ सतीश कुमार, बीडीओ प्रभात केसरी, सीओ मनोरंजन कुमार मधुकर, थानाध्यक्ष जेपी चौधरी व अन्य अधिकारी लगातार क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं। एसडीएम ने बताया कि शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें आमजनों का सहयोग अपेक्षित है। लोग शांति वातावरण में त्योहार मनाएं। विवाद अथवा हुड़दंग मचाने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर जगह पुलिस औ दंडाधिकारी को लगा दिया गया है। जगह वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। नशे की हालत में पकड़े जाने पर कार्रवाई तय है। प्रशासन की जगह पैनी निगाह है। गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत वरीय अधिकारी को सूचित करें। ताकि विवाद की स्थिति से निपटा जा सके।


अन्य समाचार