शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के बलिदान का हर देशवासी है ऋणी

संवाद सूत्र, सिंहेश्वर(मधेपुरा) : आल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के कार्यालय में यूनियन बुधवार को जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार राजा के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू को नमन किया। वहीं महान स्वतंत्रता सेनानी व समाजवादी चितक डा. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई। मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. मुरारी ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के बलिदान का हर देशवासी सदा ऋणी रहेगा। भारत के वे सच्चे सपूत थे। उन्होंने अपनी देशभक्ति और देशप्रेम को प्राणों से भी अधिक महत्व दिया और मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर कर गए। 23 मार्च यानि, देश के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों को हंसते-हंसते न्यौछावर करने वाले तीन वीर सपूतों का आज शहीद दिवस है। यह दिवस न केवल देश के प्रति सम्मान और हिदुस्तानी होने वा गौरव का अनुभव कराता है, बल्कि वीर सपूतों के बलिदान को भीगे मन से श्रृद्धांजलि देता है। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी चितक डा. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हैं। तेजस्वी समाजवादी विचारों से लोहिया ने समाज में नए आदर्श स्थापित किए। गुड्डू यादव व ओम यदुवंशी ने कहा कहा कि आदमी को मारा जा सकता है उसके विचार को नहीं। बड़े साम्राज्यों का पतन हो जाता है लेकिन विचार हमेशा जीवित रहते हैं। आज हमलोग सभी वीर सपूतों को याद करके उन्हें नमन कर रहे हैं। कार्यक्रम में विश्विद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार, विवेक कुमार, अंकेश कुमार, गौरव कुमार, गौतम कुमार इंदल यादव, हिमांशु कुमार, राजा यदुवंशी, दिलखुश कुमार, लालकेश्वर यादव, पुष्पक कुमार, सुशील कुमार, मनीष कुमार आदि दर्जनों छात्र नेता मौजूद थे।


अन्य समाचार