बीआरपी चयन में गड़बड़ी को लेकर शिक्षक संघ में आक्रोश

संवाद सूत्र, गम्हरिया (मधेपुरा) : प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रखंड संसाधनसेवी के चयन में मनमानी को लेकर प्रखंड शिक्षक संघ ने मध्य विद्यालय सूर्यगंज में बैठक कर आक्रोश व्यक्त किया है। शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष नंदन कुमार की अध्यक्षता में व जिला अध्यक्ष रंधीर कुमार व जिला सचिव हरेराम कुमार की उपस्थिति में बीआरपी के चयन में मनमानी का विरोध किया गया है।

प्रखंड अध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपने ही आदेश को मनमानी तरीके से बदल कर चयन मार्गदरशिका का अनदेखी करते हुए किया है। उन्होंने बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपने पहले पत्र में राजीव कुमार कंत को बीआरपी नियुक्त किया था। नव चयनित बीआरपी राजीव कुमार कंत भागवत पांडे मध्य विद्यालय को बीआरपी के चयन मार्गदर्शिका की आहर्ता को पुरा करता है परंतु बीईओ ने पुन: किसी के प्रभाव में आकर एक सप्ताह के भीतर राजीव कुमार कंत की जगह संजीव कुमार प्राथमिक विद्यालय फुलकाहा पश्चिम का चयन कर लिया। शिक्षक संघ ने कहा कि बीईओ के मनमाने मंसूबों और तुगलकी फरमान का विरोध में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सुभाष कुमार, संजीव कुमार कंत, जयप्रकाश यादव, कैलाश कुमार कौशल, मुस्ताक आलम, जयप्रकाश मंडल, विजय कुमार, त्रिवेणी कुमार, शिवसेवक कुमार, अमोद कुमार, रमन कुमार, केदार शर्मा, मिथुन कुमार, अमर आनंद, देवशंकर झा, विंदेशवर मंडल रविशंकर कुमार सहित आदि शिक्षक उपस्थित थे।

अन्य समाचार